फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: उम्र में ‘खेल’ करने वाले 12 विधायक पांचवें चरण में लड़ रहे चुनाव, जानिए किसके हलफनामे में क्या बदला

Sun, 27 Feb 2022 07:19 AM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण के लिए मतदान चल रहा है। 12 जिलों की 61 सीटों पर कुल 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से 25 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 5th Phase Contesting Candidate List 12 MLAs Age Fraud
पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होना है। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान हो चुका है। 12 जिलों की 61 सीटों के 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग खत्म होते ही 693 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले चार चरण की तरह इस चरण में भी चुनाव लड़ रहे कई विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र सामान्य तरीके से नहीं बढ़ी है। यानी, पांच साल में कोई चार साल, कोई आठ साल तो कोई 11 साल तक बढ़ गया है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिनकी उम्र बढ़ने की जगह घट गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि इन विधायकों की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे कह रहे हैं। आइये इन विधायकों के बारे में जानते हैं…

loader


 
UP Assembly Election 2022 5th Phase Contesting Candidate List 12 MLAs Age Fraud
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया 1993 से कुंडा सीट से लगातार जीत रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

राजा भैया 2017 में कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। इस बार वह अपनी बनाई पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर मैदान में हैं। सपा गठबंधन से गुलशन यादव उम्मीदवार हैं। गुलशन कभी राजा भैया के खास रहे हैं। भाजपा की ओर से सिंधुजा मिश्रा, बसपा से मोहम्मद फहीम और  कांग्रेस से योगेश कुमार मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 5th Phase Contesting Candidate List 12 MLAs Age Fraud
रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा 2017 में भाजपा के टिकट पर नौ हजार से अधिक वोट से जीते थे। - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट पर धीरज ओझा का मुकाबला सपा के आरके वर्मा, बसपा के अजय यादव और कांग्रेस के अब्दुल वाहिद से है।

UP Assembly Election 2022 5th Phase Contesting Candidate List 12 MLAs Age Fraud
सतीश चंद्र शर्मा 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
 बाराबंकी जिले की दरियाबाद से जीते सतीश चंद्र शर्मा का मुकाबला सपा के अरविंद सिंह 'गोप’, बसपा के जगप्रसाद रावत और कांग्रेस की चित्रा वर्मा से है। 
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 5th Phase Contesting Candidate List 12 MLAs Age Fraud
2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर राजमणि को जीत मिली थी। राजमणि इस बार भी भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले की कोरांव सुरक्षित सीट पर राजमणि का मुकाबला सपा के राम देव, बसपा के राजबली जैसल और कांग्रेस के राम कृपाल से है। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed