उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले पांच चरण की तरह इस चरण में भी कई मौजूदा विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल नहीं बढ़ी है। कोई ज्यादा तो कई कम बढ़ गया। ये हम नहीं इन विधायकों के हलफनामे कह रहे हैं।
आइये जानते हैं इन विधायकों के बारे में…
2 of 13
महेंद्र पाल सिंह 2017 में पिपराइच सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार महेंद्र पाल सिंह का मुकाबला सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक अग्रवाल और कांग्रेस के सुमन चौहान से है। पिछले पांच साल में महेंद्र पाल सिंह की उम्र में 21 साल का इजाफा हुआ है।
3 of 13
बलरामपुर जिले की उतरौला सीट से 2017 में भाजपा के राम प्रताप वर्मा जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में राम प्रताप वर्मा की उम्र में 14 साल का इजाफा हुआ है। इस बार राम प्रताप वर्मा का मुकाबला सपा के हसीब खान, बसपा के राम प्रताप और कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह से है।
4 of 13
2017 में निर्दलीय जीते अमन मणि त्रिपाठी इस बार बसपा के उम्मीदवार हैं।
- फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर अमन मणि का मुकाबला निषाद पार्टी के ऋषि, सपा के कुंवर कौशल सिंह और कांग्रेस के सदा मोहन से है। अमन मणि की उम्र बीते पांच साल में बढ़ने की जगह चार साल घट गई।
5 of 13
सुरेश तिवारी 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले की बरहज सीट से जीते सुरेश तिवारी ने इस बार पार्टी और सीट दोनों बदल दी है। बरहज विधायक इस बार रुद्रपुर सीट से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं। रुद्रपुर सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के जय प्रकाश निषाद, सपा के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह से है। सुरेश तिवारी पिछले पांच साल से 76 साल के ही हैं।