फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: एक ग्रामीण ने दोनों आरोपियों को खेत से भागते देखा था, सर्विलांस ने खोला राज, व्हाट्सएप चैट भी मिली

Sun, 21 Feb 2021 03:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Feb 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case update news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में एक ग्रामीण की भूमिका बेहद अहम रही। ग्रामीण ने ही पुलिस को मुख्य आरोपी व उसके साथी के बारे में सुराग दिया। उसी आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू की। सर्विलांस से आरोपियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकालते ही सुराग पर मुहर लग गई और वारदात का खुलासा हो गया।
Unnao News: Double murder case update news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
असोहा थानाक्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार शाम जहर पीने से दो किशोरियों की मौत हो गई थी। तीसरी किशोरी की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर पास के गांव पाठकपुर निवासी विनय उर्फ लंबू व उसके दोस्त सचिन को जेल भेजा है। केस बेहद पेचीदा था।
Unnao News: Double murder case update news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कोई ऑनर किलिंग तो पुलिस खुदकुशी की भी आशंका जता रही थी। केस के खुलासे को लेकर एक बड़े पुलिस अफसर ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने दर्जनों ग्रामीणों से पूछताछ की। एक ग्रामीण ने बताया कि घटना स्थल के पास खेतों के बीच उस शाम उसने दो लड़कों को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case update news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसने विनय का नाम बताया। इसी जानकारी के आधार पर गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस ने विनय व उसके साथी समेत चार-पांच लड़कों को उठाया। उनसे पूछताछ शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से विनय व उसके साथी की लोकेशन निकाली। उसी रात लोकेशन टेलीकॉम कंपनी ने दी। विनय समेत दोनों आरोपियों की लोकेशन उसी खेत में मिली, जहां पर हत्या को अंजाम दिया गया। यहीं से वारदात का खुलासा हुआ। सख्ती से पूछताछ हुई और आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया।

 
विज्ञापन
Unnao News: Double murder case update news
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसलिए नहीं बनाया गवाह
वारदात के बाद जब पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की थी तो हर कोई जुबान खोलने से इनकार कर रहा था। अधिकतर का यही कहना था कि वह गांव में ही नहीं थे। कुछ ने कहा कि वह घर के भीतर थे। इसलिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच सुराग देने वाले ग्रामीण ने हिम्मत दिखाई और पूरी जानकारी दी। वह दहशत में जरूर था और है लेकिन उसने आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि पुलिस ने उसको गवाह नहीं बनाया है। इसलिए नाम भी सार्वजनिक नहीं किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed