फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पंचायत चुनाव से पहले कानपुर में भाजपा समर्थक व साथी की नृशंस हत्या, चापड़ चाकू से वार फिर मारी गोली

Sun, 21 Feb 2021 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP: Brutal murder of BJP supporter and partner in Kanpur before panchayat elections
कानपुर: इसी जगह हुई थी दोनों की हत्या - फोटो : amar ujala
कानपुर में चुनावी रंजिश में नवाबगंज में शुक्रवार देर रात हुई भाजपा समर्थक राजकुमार व रवि कुमार की हत्या में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार तड़के पकड़े गए आरोपियों के पास से तमंचा और चापड़ भी बरामद किया गया है।


 
UP: Brutal murder of BJP supporter and partner in Kanpur before panchayat elections
घटना के बाद मौके पर मौजूद डीआईजी - फोटो : amar ujala
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। कई और लोगों के नाम सामने आए हैं, इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। नवाबगंज के उजियारीपुरवा गांव निवासी राजकुमार (26) और परमियापुरवा के रवि कुमार गौतम (28) की पंचमुखी हनुमान मंदिर में नृशंस हत्या कर दी गई थी। चापड़, चाकू से वार करने के साथ ही गोलियां भी दागी गईं थीं।

 
UP: Brutal murder of BJP supporter and partner in Kanpur before panchayat elections
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में दीपू निषाद, उसके भाई आकाश उर्फ अक्का, विकास उर्फ विक्का, शुभम, विशाल व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हिस्ट्रीशीटर शुभम को छोड़कर सभी नामजद आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। विशाल नाम के शख्स की भूमिका सामने आई है। उसे भी आरोपी बनाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Brutal murder of BJP supporter and partner in Kanpur before panchayat elections
हैलट में मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
शाम पांच बजे विवाद, रात में वारदात
दीपू के परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे राजकुमार बाइक से लकड़ी ला रहा था। मंदिर के पास बीच सड़क पर दीपू व उसके साथी खड़े थे। दीपू ने जब उनसे हटने को कहा तो गालीगलौज करने लगे। दोनों में कहासुनी हुई। हालांकि तब मामला शांत हो गया था। राजकुमार घर आने के बाद दोबारा शाम को अपने साथी रवि के साथ निकला था। रात को लौटते वक्त दोनों को दीपू व अन्य आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। 

 
विज्ञापन
UP: Brutal murder of BJP supporter and partner in Kanpur before panchayat elections
घटना के बाद इलाके में तैनात रही फोर्स - फोटो : amar ujala
बचाने आ रहे परिजनों पर भी पथराव और फायरिंग
मंदिर के बाएं तरफ दीपू के चाचा का मकान है। पीछे उसका और रिश्तेदारों के मकान हैं। आरोपियों ने जब दोनों पर हमला बोला तो घरवालों ने पथराव शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से उसके साथी आ गए। राजकुमार के घर वाले बचाने दौड़े तो उन पर पथराव कर फायरिंग करने लगे। लिहाजा वे मौके पर पहुंच नहीं पाए। इस बीच रवि व राजकुमार जान बचाने के लिए मंदिर में जाकर छिप गए। हमलावरों ने मंदिर से निकालकर परिसर में ही दोनों को मार दिया। पुजारी समेत छह परिवार परिसर में रहते हैं। हालांकि घटना की जानकारी से इंकार कर सभी ने चुप्पी साध ली है। 

हत्याकांड को अंजाम देने में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी जेल भेजे गए हैं। दो की तलाश की जा रही है। कुछ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। जल्द अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed