फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत की मौत: प्यार पर लगा पहरा तो पेड़ के नीचे बाइक खड़ी कर एक-दूसरे का हाथ थाम फंदे पर झूले प्रेमी प्रेमिका

Tue, 30 Nov 2021 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Unnao: loving couple hanged holding each other's hands
उन्नाव: पेड़ में लटके मिले प्रेमी युगल - फोटो : amar ujala
उन्नाव के नवाबगंज में सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा नौ की छात्रा व बीएससी के छात्र के शव मंगलवार को एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले। दोनों ने एक बाग में पेड़ के नीचे बाइक खड़ी कर रस्सी बांधी और एक-दूजे का हाथ थामकर फांसी लगा ली। किशोरी कानपुर के किदवई नगर और युवक पुरवा कोतवाली के मुर्तजानगर गांव का है। मृतक बचपन से ही मिश्रीगंज में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मिर्जापुर सुम्हारी गांव निवासी मोहनलाल रावत का 19 वर्षीय बेटा सौरभ बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके मामा बसंत की हमीरपुर रोड किदवई नगर, कानपुर में ससुराल है। मामा के साथ अक्सर सौरभ का कानपुर आना-जाना रहता था। मामा की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी और कक्षा नौ की छात्रा से सौरभ की दोस्ती हो गई। परिजनों को भनक लगी तो छात्रा पर पाबंदी लगाई जाने लगी।
Unnao: loving couple hanged holding each other's hands
फांसी पर झूले प्रेमी प्रेमिका - फोटो : amar ujala
सोमवार को छात्रा स्कूल ड्रेस में सुबह आठ बजे घर से निकली। सौरभ भी ननिहाल से बाइक लेकर निकला। कानपुर में दोनों मिले और इधर-उधर घूमते रहे। देर शाम तक दोनों के घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की।

 
Unnao: loving couple hanged holding each other's hands
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
छात्रा के पिता ने कानपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह दोनों के शव केवाना गांव निवासी हरी के बाग में लटके मिले। दोनों के परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात से खुद को अनजान बताया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao: loving couple hanged holding each other's hands
पोस्टमार्टम में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
घर में बड़ा था सौरभ, छात्रा थी इकलौती 
सौरभ तीन भाई व बहनों में बड़ा था। छात्रा परिवार की इकलौती थी। सौरभ के नाना हेमराज ने बताया कि मंगलवार सुबह सौरभ बाइक लेकर घर से निकला था।

 
विज्ञापन
Unnao: loving couple hanged holding each other's hands
मौत की खबर सुन बदहवास हुए परिजन - फोटो : amar ujala
उसने बताया था कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। शाम तक उसके न मिलने पर खोजबीन शुरू की। इसी बीच नवाबगंज चौकी की पुलिस उनके घर पहुंची और सौरभ व छात्रा के बारे में पूछा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed