फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराए बयान, बताई ये बात

Tue, 23 Feb 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Unnao case: teenager admitted for nine days in Unnao case filed a statement after regaining consciousness, told this
उन्नाव केस: किशोरी ने दर्ज कराए बयान - फोटो : amar ujala
कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती उन्नाव कांड की पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए हैं। एसपी के अनुसार पीड़िता ने वहीं बोला जो आरोपियाें ने पुलिस को बताया। उनके खेत पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी विनय अपने साथी सचिन के साथ नमकीन (टेढे़-मेढ़े) लेकर पहुंचा और खिलाने के बाद उसे व अन्य किशोरियों को पानी पिला दिया।


 
Unnao case: teenager admitted for nine days in Unnao case filed a statement after regaining consciousness, told this
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गईं। उसने जबदस्ती किए जाने जैसी बात से इनकार किया है। असोहा की किशोरी के साथ हुई घटना में पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवालों का कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती किशोरी ने मंगलवार को विराम लगा दिया।

 
Unnao case: teenager admitted for nine days in Unnao case filed a statement after regaining consciousness, told this
उन्नाव केस: परिजनों ने खुलासे पर उठाए थे सवाल - फोटो : amar ujala
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उन्नाव से एक न्यायिक मजिस्ट्रेट दोपहर को नर्सिंगहोम पहुंचे और बंद कमरे में किशोरी के कलमबंद बयान (164) दर्ज किए। इससे पहले प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवेचक एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक ने 161 के तहत किशोरी के बयान दर्ज किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: teenager admitted for nine days in Unnao case filed a statement after regaining consciousness, told this
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार किशोरी ने 161 के बयान में बताया कि वह अपनी चचेरी बहन और भतीजी के साथ 17 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे घास लेने खेत गई थी। कुछ देर बाद पीछे से पाठकपुर गांव का विनय धानुक व उसका साथी सचिन पहुंच गया। विनय ने हम सब को नमकीन का पैकेट पकड़ा दिया। नमकीन खाने के बाद उसने पानी की बोतल दी।

 
विज्ञापन
Unnao case: teenager admitted for nine days in Unnao case filed a statement after regaining consciousness, told this
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
सभी ने थोड़ा-थोड़ा पानी पीया। कुछ देर तक वह बातचीत करता रहा। इसके बाद वह व उसकी चचेरी बहन व भतीजी बेहोश हो गिर गए। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। एसपी के अनुसार नर्सिंगहोम में भर्ती किशोरी ने गलत हरकत या छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है। उन्होंने आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी व किशोरी के बयान मेल खाने की बात बताई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed