{"_id":"6035281ed83a3a6fc0787567","slug":"unnao-case-teenager-admitted-for-nine-days-in-unnao-case-filed-a-statement-after-regaining-consciousness-told-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराए बयान, बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao case: उन्नाव कांड में नौ दिन से भर्ती किशोरी ने होश आने के बाद दर्ज कराए बयान, बताई ये बात
Tue, 23 Feb 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव केस: किशोरी ने दर्ज कराए बयान
- फोटो : amar ujala
कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती उन्नाव कांड की पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए हैं। एसपी के अनुसार पीड़िता ने वहीं बोला जो आरोपियाें ने पुलिस को बताया। उनके खेत पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी विनय अपने साथी सचिन के साथ नमकीन (टेढे़-मेढ़े) लेकर पहुंचा और खिलाने के बाद उसे व अन्य किशोरियों को पानी पिला दिया।
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए)
- फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद सभी बेहोश हो गईं। उसने जबदस्ती किए जाने जैसी बात से इनकार किया है। असोहा की किशोरी के साथ हुई घटना में पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवालों का कानपुर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती किशोरी ने मंगलवार को विराम लगा दिया।
उन्नाव केस: परिजनों ने खुलासे पर उठाए थे सवाल
- फोटो : amar ujala
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उन्नाव से एक न्यायिक मजिस्ट्रेट दोपहर को नर्सिंगहोम पहुंचे और बंद कमरे में किशोरी के कलमबंद बयान (164) दर्ज किए। इससे पहले प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवेचक एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक ने 161 के तहत किशोरी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार किशोरी ने 161 के बयान में बताया कि वह अपनी चचेरी बहन और भतीजी के साथ 17 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे घास लेने खेत गई थी। कुछ देर बाद पीछे से पाठकपुर गांव का विनय धानुक व उसका साथी सचिन पहुंच गया। विनय ने हम सब को नमकीन का पैकेट पकड़ा दिया। नमकीन खाने के बाद उसने पानी की बोतल दी।
विज्ञापन
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम
- फोटो : अमर उजाला
सभी ने थोड़ा-थोड़ा पानी पीया। कुछ देर तक वह बातचीत करता रहा। इसके बाद वह व उसकी चचेरी बहन व भतीजी बेहोश हो गिर गए। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। एसपी के अनुसार नर्सिंगहोम में भर्ती किशोरी ने गलत हरकत या छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया है। उन्होंने आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी व किशोरी के बयान मेल खाने की बात बताई।