फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: चाचा-भतीजी को हुआ इश्क, खाई साथ जीने मरने की कसमें, परिजनों ने किया शादी से इनकार तो फांसी पर झूले

Tue, 19 Jan 2021 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Lover and girlfriend hanged in unnao
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
उन्नाव के पुरवा में घर से एक किमी दूर बाग में पेड़ से नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी भी करना चाहते थे। दोनों के बीच पारिवारिक चाचा-भतीजी का रिश्ता होने से परिजन शादी के खिलाफ थे। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।
Lover and girlfriend hanged in unnao
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
पश्चिमटोला निवासी युवक मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।

 
Lover and girlfriend hanged in unnao
प्रेमी युगल फांसी पर झूले - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह युवक के पिता घर से एक किमी दूर अपने खेत पहुंचा तो गुड्डू के बाग में बेटे व युवती का शव पेड़ पर नायलॉन की एक ही रस्सी के सहारे लटका देख बदहवास हो गया। दोनों के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover and girlfriend hanged in unnao
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
मृतक युवक के बड़े भाई ने बताया कि शनिवार को वह मुंबई के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह नौ बजे फोन मिलाने पर उसने मुंबई के इगतपुरी स्टेशन पहुंचने की बात कही। रात दो बजे चचेरे भाई ने प्रेमी युगल को साथ देखे जाने की जानकारी दी। इस पर दोनों की खोजबीन की गई। सोमवार को दोनों के शव बाग में लटके मिले।

 
विज्ञापन
Lover and girlfriend hanged in unnao
मृतक प्रेमी - फोटो : amar ujala
बड़े भाई के अनुसार दोनो के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनाें शादी भी करना चाहते थे। दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने पर परिजनों को मंजूर नहीं था। रामू ने दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed