फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफनाए नाले में छह लोग बहे: आंखों के सामने बार-बार नाच रहा खौफनाक मंजर, हादसे में बचने वाले शख्स की कहानी

Sat, 18 Mar 2023 08:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Six people were swept away in drain in sonbhadra horrifying scene dancing in front of eyes,
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया गढ़वान गांव में बीती रात हुए हादसे में किसी तरह से अपनी जान बचाने वाले दो लोगों ने आपबीती बयां की है। उफनाए नाले में पांच लोगों की मौत और एक लापता ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे ने रमेश अगरिया की तो मानो दुनिया ही उजाड़ दी। उसकी पत्नी, पुत्री और भांजे की मौत हो गई है, जबकि मां लापता है। हादसे में रमेश खुद भी जख्मी हुआ है। अपनी आंखों के सामने पत्नी, बेटी और मां को नाले में बहता देखने वाला रमेश बदहवास है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे रमेश ने बताया कि दिन में मौसम साफ था।

घर का चूल्हा जलाने और पेट भरने के लिए लकड़ी बीनने वह जंगल में गया था। उसके साथ पत्नी रीना, मां संतरा, बेटी राजमति और भांजा विमलेश भी थे। सोचा था कि सब लोग मिलकर लकड़ी लाएंगे तो उसे बेचकर अच्छा पैसा भी मिलेगा, जिससे दो-तीन वक्त के भोजन का इंतजाम हो जाएगा। क्या पता था कि उसकी दुनिया ही उजड़ जाएगी। 

Six people were swept away in drain in sonbhadra horrifying scene dancing in front of eyes,
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला

रमेश ने बताया कि अचानक बारिश के साथ अचानक बड़े ओले गिरने लगे। ओलों से बचने के लिए हम सभी पैना पानी नाले में एक चट्टान के नीचे छिप गए। नाले में बस नाम मात्र का ही पानी था। रफ्तार के साथ पहाड़ों का पानी आने से एकाएक नाला उफनाने लगा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक बहाव में बहने लगे थे।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में बड़ा हादसा: बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में मां-बेटी समेत छह बहे, पांच का शव मिला
 
Six people were swept away in drain in sonbhadra horrifying scene dancing in front of eyes,
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला

हमने आवाज भी लगाई लेकिन कोई कुछ कहने-सुनने की स्थिति में नहीं था। हम भी बहाव में बहने लगे थे। एक पेड़ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ में नहीं आया। तीसरे पेड़ की जड़ में फंसने से हम बच पाए। इसके बाद संभले तो देखा कोई भी पास नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Six people were swept away in drain in sonbhadra horrifying scene dancing in front of eyes,
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला

वहीं रमेश के साथ जंगल में गए मंगरू (35) ने भी हादसे की कहानी बयां करते हुए कहा कि पानी में बहते हुए एक पेड़ के मोटे जड़ को पकड़ने से बच सका। मेरी तो सुध-बुध ही चली गई थी। कुछ समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया। रमेश की आवाज सुनी तब कुछ हरकत हुई। हम लोगों ने देखा तो हमारे साथ गए अन्य किसी का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
Six people were swept away in drain in sonbhadra horrifying scene dancing in front of eyes,
हादसे का शिकार रमेश और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला

रमेश की तीन संतानें हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी 14 वर्ष की है, जबकि दूसरे नंबर पर राजमति 11 और सबसे छोटा बेटा आठ वर्ष का है। हादसे की खबर पाकर अन्य दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां, बहन, दादी और फुफेरे भाई को याद कर दोनों बच्चे बिलख रहे थे। बड़ी बहन छोटे भाई को संभालने में लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed