फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एंबुलेंस तो कभी जाम में फंसती है स्कूल बस, व्यापारियों ने दी ये बड़ी चेतावनी, लखनऊ तक पहुंची गूंज

Thu, 10 Nov 2022 08:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Nov 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: The jam problem of sugarcane vehicular reaches Lucknow, traders have warn to officers
शामली में लगा जाम। - फोटो : amar ujala

शामली में अपर दोआब चीनी मिल में बॉयलर की तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद मिल चलने के बावजूद गुरुवार को दिनभर शहर की सड़कें जाम रहीं। गन्ने के वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने लखनऊ में जिले के नोडल अफसर डॉ. संजय कुमार से समस्या के निस्तारण की मांग की।





तकनीकी खराबी के चलते अपर दोआब शामली चीनी मिल बार-बार बंद हो रही है। जिससे गन्ने के वाहनों की लंबी कतार पिछले छह दिन से शहर में लगी है। जाम से हर कोई परेशान है। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बस रोजाना फंस रही है। मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे कई-कई घंटे बाद अपने घर पहुंच रहे हैं। वहीं गुरुवार को भी मरीजों को एंबुलेंस से उतरकर पैदल सीएचसी जाना पड़ा। शाम को गन्ने का जाम समाप्त हुआ। मिल के यूनिट हेड प्रदीप सल्लार ने बताया कि शामली चीनी मिल बुधवार की देर रात दस बजे से नियमित रूप से चालू है। पिछले 11 दिन में 2.75 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है।

Shamli News: The jam problem of sugarcane vehicular reaches Lucknow, traders have warn to officers
व्यापारियों से बात करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

आज आएंगे मंडलायुक्त और डीआईजी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने गन्ने के जाम को लेकर जिले के नोडल अफसर व यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार से लखनऊ में फोन से वार्ता की। नोडल अफसर को बताया कि शहर में गन्ने के जाम से हर कोई परेशान है। व्यापार ठप हो गया है। जिस पर नोडल अफसर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह डीएम व एसपी से मामले में बात करके जाम से मुक्ति दिलाने के निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त डॉ. एम लोकेश, डीआईजी सुधीर कुमार शुक्रवार को शामली आकर कलक्ट्रेट में जाम के मुद्दे पर वार्ता करेंगे।

Shamli News: The jam problem of sugarcane vehicular reaches Lucknow, traders have warn to officers
धरना देते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

व्यापारियों ने 14 नवंबर से अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी
पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर हुई व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में गन्ने के वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या पर रोष व्यक्त किया। समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News: The jam problem of sugarcane vehicular reaches Lucknow, traders have warn to officers
जाम में फंसी स्कूल बस। - फोटो : amar ujala

प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शहर में आए दिन गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली और बोगियों से भयंकर जाम से व्यापार चौपट हो गया है। जिसके लिए शुगर मिल प्रशासन जिम्मेदार है। जाम के कारण छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही हैं और महिलाएं बाजारों में आवश्यक कार्य हेतु नहीं आ पा रही हैं। एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी जाम से प्रभावित है और कोई भी व्यक्ति समय पर अपने ऑफिस या दुकान तक नहीं पहुंच पा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से पहले समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो व्यापारी मजबूरन अपने व्यापार अनिश्चितकाल के लिए बंद करके चाबी जिला प्रशासन को सौंप देंगे।

विज्ञापन
Shamli News: The jam problem of sugarcane vehicular reaches Lucknow, traders have warn to officers
हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

गन्ने के वाहनों के जाम के चलते बंद किए प्रतिष्ठान, धरने पर बैठे
हनुमान धाम के सामने व्यापारियों ने मिल प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने किसानों के वाहनों को रोकने का प्रयास भी किया। व्यापारियों का कहना था कि दुकानों के बाहर गन्ने के वाहन खड़े रहने से उनका व्यापार ठप हो गया है। सामुदायिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, दुकानें नहीं खोलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed