फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चंडीगढ़ से बिजनाैर ला रही थी पुलिस, गाड़ी खराब हुई तो दीपक को घर ले गया दरोगा, सुबह इस हाल में मिली लाश

Mon, 14 Oct 2024 01:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Oct 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Inspector took Deepak home when the police vehicle broke down, body was found hanging
मृतक दीपक व दरोगा जो प्रेमी युगल को ले गया था घर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा के मुंडाखेड़ी के प्रेमी दीपक ने रविवार की रात शामली के दयानंद नगर में दरोगा के पैतृक घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
Inspector took Deepak home when the police vehicle broke down, body was found hanging
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, तीन पूर्व बिजनौर के स्योहारा का रहने वाला प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवक दीपक(20) बिजनौर के मुंडाखेड़ी जबकि नाबालिग युवती गल्ला खेड़ी वाली है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मगर उनका कोई पता नहीं लग पा रहा था।

Inspector took Deepak home when the police vehicle broke down, body was found hanging
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात चंडीगढ़ से स्योहारा थाने के एसआई सुनील कुमार अपनी टीम और प्रेमिका के घरवालों के साथ प्रेमी युगल को लेकर आ रहा था। बताया कि रात में करीब 11 बजे शामली में पुलिस की गाड़ी अचानक ही खराब हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inspector took Deepak home when the police vehicle broke down, body was found hanging
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरोगा प्रेमी युगल और अन्य को लेकर अपने पैतृक घर शामली के दयानंद में अपने पिता इंद्रपाल सिंह के मकान में आ गया। प्रेमी को मकान के ऊपर के कमरे में बंद कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी नीचे के कमरे और लड़की महिला कांस्टेबल के साथ बीच के कमरे में सो गई।

 
विज्ञापन
Inspector took Deepak home when the police vehicle broke down, body was found hanging
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे प्रेमी ने सीढियों पर लगे पाइप से चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 5 बजे परिवार के सदस्यों के ऊपर कमरे में जाने के दौरान मामले का पता लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed