‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री के तार शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव धन्यौरा से जुड़े हैं। यहां उनका पैतृक गांव होने के साथ ही उनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री का जन्म भी हुआ था। सदर तहसील के पिंगरा-पिंगरी गांव में विवेक के पिता डॉ. पीडी अग्निहोत्री के नाम पर कृषि योग्य भूमि अभिलेखों में दर्ज है। डॉ. पीडी अग्निहोत्री संस्कृत के बड़े जानकार थे।
वह वर्षों पहले यहां से अपनी जमीन और मकान छोड़कर भोपाल चले गए थे। साहित्य जगत के सितारे ने यहां की जमीन-जायदाद को अपने बड़े भाई के नाम पॉवर ऑफ अटार्नी कर दी थी। उसके बाद भोपाल यूनिवर्सिटी में कुलपति बने। वह मई-जून की छुट्टी में एक महीने को यहां जरूर आते थे।
2 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके बेटे विवेक राजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिये शाहजहांपुर का नाम रोशन कर दिया। निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री की फिल्म ने सफलता का झंडा बुलंद कर दिया। फिल्म ने थियेटरों का सन्नाटा तोड़ दिया है।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल में ही विवेक अग्निहोत्री ने हाल में ही एक ट्वीट कर खुद के शाहजहांपुर का मूल निवासी होने की जानकारी दी थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना एक चुनौती से कम नहीं था।
4 of 5
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बनाने के दौरान पेश आईं दिक्कतों के बारे में बताते हुए कहा कि 'फिल्म बनाने से पहले थोड़ा डर जरूर था। क्योंकि वहां आपकी जान को बहुत खतरा रहता है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को विरोध और आलोचानाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। फिल्म सफलता के नए आयाम लिख रही है।
ये भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स: 20 लोगों के कातिल बिट्टा कराटे की बर्बरता की कहानी, साथ ही देखें नरसंहार की तस्वीरें