फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शाहजहांपुर में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

Thu, 29 Oct 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज में बुधवार को मामूली बात पर दंपती के बीच हुई कलह में परिवार उजड़ गया। करवाचौथ से एक दिन पहले पति ने बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद एक बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
man murdered his wife in front of their children in Shahjahanpur
सुशीला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा के मोहल्ला चौरसिया निवासी सुशीला (30 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर बुधवार दोपहर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी पति अवनीश छह वर्षीय बड़े बेटे को साथ लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। परिजनों के मुताबिक, अवनीश नौकरी के लिए लुधियाना जाना चाहता था, जबकि पत्नी दिल्ली चलने का दबाव बना रही थी। आरोपी अपने दो बच्चों को मौके पर ही छोड़ गया। दोनों मासूम खून से लथपथ मां के पास बिलखते मिले। 



Trending Videos
man murdered his wife in front of their children in Shahjahanpur
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अवनीश लुधियाना में मजदूरी करता है। बुधवार को वह पत्नी और तीन बच्चों को लेकर लुधियाना जाने वाला था। दोपहर एक बजे दोनों में दिल्ली और लुधियाना जाने को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अवनीश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुशीला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की भाभी शालू ने बताया कि अवनीश शराब पीकर अक्सर सुशीला से मारपीट करता था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

man murdered his wife in front of their children in Shahjahanpur
सुशीला का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
बच्चों के सामने मां का कत्ल
मामूली विवाद में दंपती के बीच हुई कलह में परिवार उजड़ गया। सुशीला की हत्या के बाद अवनीश भाग गया और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। झगड़े के बाद बच्चों के सामने ही मां का कत्ल हो गया। वहीं, अल्हागंज पुलिस ने अवनीश के साले की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
man murdered his wife in front of their children in Shahjahanpur
मृतका के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवनीश के तीन भाई केशवपाल, जगतपाल और रामरहीश हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। वहीं, सुशीला के मां-बाप नहीं हैं। दंपती के छह साल का एक बेटा सोहन, चार साल की बेटी मेनका और डेढ़ वर्ष का बेटा रोहन है। परिजनों के अनुसार, जून 2019 में फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गंधिया गांव की सुशीला की शादी अल्हागंज के मोहल्ला चौरसिया निवासी अवनीश से हुई थी। 
विज्ञापन
man murdered his wife in front of their children in Shahjahanpur
मृतका के घर के बाहर जुटीं गांव की महिलाएं, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को इस परिवार को काम के सिलसिले में शहर से बाहर निकलना था। सुशीला अपने बच्चों की सुरक्षा की खातिर दिल्ली जाना चाहती थी, क्योंकि वहां उसका मायके वाले और रिश्तेदार थे। अवनीश उसे जबरन लुधियाना ले जाने पर अड़ा था। सफर पर निकलने से ठीक पहले इसी बात को लेकर बहस छिड़ी और देखते ही देखते अवनीश हैवान बन गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed