फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल जिले की तस्वीरें: तीर्थ कुरुक्षेत्र के मैदान में मारे गए रावण और मेघनाद, 30 फीट के पुतले एक मिनट में दहन

Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल/चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल/चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Photos of Sambhal district: Tirtha Kurukshetra burning of effigies of Ravana and Meghnad
संभज जिले में विभिन्न जगहों पर रावण दहन - फोटो : संवाद

संभल में दशहरा पर्व के अवसर पर चंदौसी रोड स्थित तीर्थ कुरुक्षेत्र के मैदान में रावण और मेघनाद के पुतले दहन किए गए। 35 फीट रावण और 30 फीट मेघनाद का पुतला एक मिनट में ही दहन हो गया। इसके बाद भीड़ अवशेष (रावण-मेघनाद की हड्डियां) बटोरती नजर आई।  

शनिवार को कुरुक्षेत्र तीर्थ स्थित रामलीला मैदान में ही भगवान श्री राम ने युद्ध के अंतिम दिन त्रिलोक विजेता रावण के साथ घमासान युद्ध किया। भगवान श्री राम नंगे पैर बिना रथ के युद्ध के लिए चल पड़े, लेकिन देवताओं ने श्री राम से प्रार्थना की कि वह आज उनके द्वारा दिया गया रथ स्वीकार कर लें तब युद्ध करें।

Photos of Sambhal district: Tirtha Kurukshetra burning of effigies of Ravana and Meghnad
संभज जिले में विभिन्न जगहों पर रावण दहन - फोटो : संवाद

फिर प्रभु श्री राम रथ पर सवार होकर रावण से युद्ध करने के लिए निकल पड़े, दोनों तरफ से भयंकर अस्त्रों शस्त्रों की वर्षा हुई। फिर विभीषण के यह बताने पर की रावण की नाभिकुंड में अमृत है प्रभु राम ने एक साथ 31 बाण चलाएं। जिन्होंने रावण की 20 भुजाएं 10 सर तथा नाभिकुंड का अमृत सोख लिया। इसके बाद रावण श्री राम के नाम का उच्चारण करते हुए परलोक सिधार गया।

Photos of Sambhal district: Tirtha Kurukshetra burning of effigies of Ravana and Meghnad
संभज जिले में विभिन्न जगहों पर रावण दहन - फोटो : संवाद

इस दौरान डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने तीर चलाकर रावण और मेघनाद के पुतले का दहन किया। संचालन शोभित शास्त्री ने किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, कपिल सिंघल, संजय पोली, कमलकांत तिवारी, अनुराग गुप्ता, अभिनंदन शर्मा, पूरन त्यागी, राजकुमार शर्मा आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of Sambhal district: Tirtha Kurukshetra burning of effigies of Ravana and Meghnad
संभज जिले में विभिन्न जगहों पर रावण दहन - फोटो : संवाद

हुआ दशहरे के मेले का आयोजन

हजरतनगर गढ़ी में आयोजित रामलीला मंचन के 13 वें दिन शनिवार को दशहरे मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री राम ने युद्ध के अंतिम दिन त्रिलोक विजेता रावण के साथ घमासान युद्ध किया। अंत में रावण मारा गया। श्री राम के जयकारें गूंज उठे। इस अवसर पर दशहरे के मेले में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान भीष्म शर्मा, देवेंद्र सिंह, रजत चौधरी, अशोक कुमार, नंदकिशोर शर्मा, विजयपाल सिंह, विपिन शर्मा आदि रहे। वहीं, असमोली में भी रावण का पुतला दहन किया गया। 

विज्ञापन
Photos of Sambhal district: Tirtha Kurukshetra burning of effigies of Ravana and Meghnad
संभज जिले में विभिन्न जगहों पर रावण दहन - फोटो : संवाद

मेले में उमड़ी भीड़ जमकर हुई खरीदारी

तीर्थ कुरुक्षेत्र के मैदान में शनिवार को दशहरा पर्व के अवसर पर मेला लगा। इसमें चाट पकौड़ी के अलावा घरेलू कामकाज की वस्तुएं खूब बिकीं। महिलाएं और युवतियां मीना बाजार में खरीदारी करती नजर आईं। जबकि खेल-खिलौने और चाट पकौड़ी का आनंद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed