फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूरता की हदें पार: सरेआम लाठी-डंडों से पीटकर महिला को किया अधमरा, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 26 Jul 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Jul 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
The peoples have beaten up a woman by sticks and video viral in Saharanpur
महिला की पिटाई करते लोग। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र के केंदुकी गांव में दीवार बनाने की रंजिश में कुछ लोगों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। छह से अधिक लोगों ने सरेआम महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कई युवक महिलाओं की पिटाई करते दिख रहे हैं। 



वहीं मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

The peoples have beaten up a woman by sticks and video viral in Saharanpur
घायल महिला। - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के केंदुकी गांव निवासी फैयाज और कुर्बान के परिवार के बीच दीवार बनाने को लेकर पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है। इसको लेकर पहले भी उनके बीच कई बार कहासुनी होती रही है।

The peoples have beaten up a woman by sticks and video viral in Saharanpur
महिला को लाठी-डंडों से पीटते लोग। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि मंगलवार को इसी रंजिश में फिर से उनके बीच कहासुनी हो गई, देखते ही देखते फैयाज पक्ष के छह से अधिक युवा लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए और महिलाओं की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। जिसमें नसीमा और आसमीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच बचाव के लिए आए अरमान को भी उक्त लोगों ने जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The peoples have beaten up a woman by sticks and video viral in Saharanpur
घायल महिला। - फोटो : amar ujala

इस दौरान किसी ग्रामीण ने मारपीट की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस गांव में पहुंची और फैयाज को हिरासत में ले लिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
The peoples have beaten up a woman by sticks and video viral in Saharanpur
घायल युवक। - फोटो : amar ujala

वहीं, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सीओ रामकरण सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। शुरुआती जांच में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed