फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज के बचाव में उतरे ये बड़े महाराज, पीड़िता को लेकर किया ऐसा खुलासा, हर कोई हैरान

Wed, 13 Jun 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jun 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri defended daati maharaj
फाइल फोटो
बलात्कार में फंसे दाती महाराज के बचाव में एक बड़े महाराज उतरे हैं, उन्होंने कहा है कि दाती महाराज अच्छे संत, आरोपों की जांच के बिना कार्रवाई उचित नहीं की जानी चाहिए। बलात्कार के आरोप में फंसे दिल्ली शनि धाम के बाबा ज्योतिषाचार्य दाती महाराज के बचाव में मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज उतर आए हैं। 
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri defended daati maharaj
narendra giri
नरेंद्र गिरि ने कहा कि दाती महाराज अच्छे संत हैं। उन्होंने लोकहित के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन पर बिना आरोपों की सत्यता की जांच किए कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने मंगलवार की शाम अमर उजाला से कहा कि वह दाती महाराज को पिछले 30 वर्ष से निजी तौर पर जानते हैं। 
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri defended daati maharaj
फाइल फोटो
वह समाज की सेवा में लगे रहने वाले अच्छे संत हैं। बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने, नारी सशक्तीकरण की मुहिम को गति देने के लिए उन्होंने व्यापक काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri defended daati maharaj
- फोटो : amarujala
नरेंद्र गिरि ने कहा कि दाती महाराज पर जिस भी महिला ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं, पहले उसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। बिना आरोपों की जांच किए उनपर एफआईआर और गिरफ्तारी की कोशिश उचित नहीं है। 
विज्ञापन
President of All India Akhara Parishad Narendra Giri defended daati maharaj
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
इससे संत समाज की बदनामी होगी। नरेंद्र गिरि ने सरकार से आग्रह किया कि दाती महाराज यदि जांच में अगर दोषी पाए जाते हैं तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राजस्थान की एक युवती ने दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली में दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed