फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News: गंगा में छोड़ा गया 2.91 लाख क्यूसेक पानी,बढ़ा जल दबाव

Fri, 21 Aug 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Claim more Prayagraj News: 2.91 lakh cusecs of water released in Ganga, lawyers on the road for increased water pressure
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गंगा -यमुना के जलस्तर में बृहस्पतिवार को जल दबाव बढ़ गया। इस दिन हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बांधों से गंगा में 2.91 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से चिंता बढ़ गई। उधर, यमुना में केन, बेतवा और चिल्ला से लगातार पानी आ रहा है। यही हाल रहा तो जल्द ही कछारी इलाकी की बस्तियां बाढ़ से घिरने लगेंगी।

 
Prayagraj News: Claim more Prayagraj News: 2.91 lakh cusecs of water released in Ganga, lawyers on the road for increased water pressure
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गंगा-यमुना में तेज रफ्तार से वृद्धि शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार छतनाग में गंगा का जलस्तर दो सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ता रहा। शाम चार बजे गंगा का जलस्तर यहां 76.08 सेंमी रिकार्ड किया गया। इससे तटवर्ती इलाकों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।

संगम अब वीआईपी किला घाट के पास शिफ्ट हो गया है। उधर, हरिहर गंगा आरती स्थल केपास गंगा की लहरों के हिलोरें मारने से लोगों अस्थाई रूप से टेंट और झोपड़ियां बनाकर रहने वालों की परेशानी बढ़ गई।

 
Prayagraj News: Claim more Prayagraj News: 2.91 lakh cusecs of water released in Ganga, lawyers on the road for increased water pressure
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हनुमान मंदिर समेत काली मार्ग और नागवासुकी के आसपास रहने वाले सैकड़ों ऐसे गरीब परिवारों ने सुरक्षित ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। देर शाम तक तीर्थपुरोहितों और तट पर पूजा-प्रसाद का कारोबार करने वाले दर्जनों लोगों ने फिर ठिकाना बदल दिया।

पहाड़ों व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा-यमुना के प्रवाह में तेजी आ गई है। उत्तराखंड में भारी वर्षा की वजह से गंगा में लगातार जहां जल दबाव बढ़ रहा है, वहीं बैराजों से भी पानी छोड़ा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News: Claim more Prayagraj News: 2.91 lakh cusecs of water released in Ganga, lawyers on the road for increased water pressure
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस दिन हरिद्वार से 1.38 लाख क्यूसेक, नरोरा से 1.25 लाख क्यूसेक और कानपुर से 28,964 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।  सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.87मीटर, छतनाग में 76.08 मीटर रिकार्ड किया गया।

इसी तरह नैनी में यमुना 76.61 मीटर पर बहती रहीं। जलस्तर बढ़ने से संगम नोज के साथ ही रामघाट, दशाश्वमेध घाट, काली घाट, महावीर घाट पर पर तीर्थपुरोहितों व व्यवसायियों में दिन भर अफरातफरी मची रही।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed