फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी: जंगी एप ने बताया आतंकियों का पता, जानें पंजाब से भागकर क्यों आए पूरनपुर

Tue, 24 Dec 2024 07:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2024 07:04 AM IST
सार

मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का स्थानीय कनेक्शन बड़ा सवाल है। आतंकियों के नगर में किसी होटल में ठहरने की चर्चा जोरों पर है। पंजाब में वारदात कर आतंकी पीलीभीत कब और क्यों आए, यहां उनके संपर्क में कौन है, यहां किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।

विज्ञापन
The three terrorists hiding in Puranpur police came after getting hold of photos from Jangi app
पीलीभीत में मारे गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के पीलीभीत स्थित पूरनपुर इलाके में पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए तीनों आतंकी 18 दिसंबर की देर रात पंजाब में गुरदासपुर के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हुए थे। इसके बाद करीब 800 किलोमीटर दूर आकर पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में आकर शरण ली थी। जंगी एप से इनका एक वीडियो हाथ में लगने के बाद पंजाब पुलिस पीछा करते हुए यहां आ पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चौकी पर हमले के करीब 100 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस की मदद से मुठभेड़ में मार गिराया। 

The three terrorists hiding in Puranpur police came after getting hold of photos from Jangi app
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस

दो दिन पहले आकर होटल में ठहरने की चर्चा
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का स्थानीय कनेक्शन बड़ा सवाल है। आतंकियों के नगर में किसी होटल में ठहरने की चर्चा जोरों पर है। पंजाब में वारदात कर आतंकी पीलीभीत कब और क्यों आए, यहां उनके संपर्क में कौन है, यहां किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे। ऐसे कई सवाल हैं, जो लोगों के जेहन में घूम रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में सिर्फ इतना ही बता पा रही है कि ये तथ्य विवेचना का विषय हैं। एडीजी रमित शर्मा ने प्रेसवार्ता में खालिस्तानी अपराधियों के जिले में पहुंचने, स्थानीय कनेक्शन और अन्य सवालों के जवाब में विवेचना जारी होने की बात कही।

The three terrorists hiding in Puranpur police came after getting hold of photos from Jangi app
इसी बाइक पर सवार थे तीनों आतंकी - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले ही चुराई थी बाइक
पंजाब से भागकर पूरनपुर पहुंचे खालिस्तानी आतंकियों के पास से जो बाइक बरामद हुई, वह रविवार शाम करीब सात बजे असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने रात में ही बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक मोहल्ला साहूकारा निवासी नाजिम की है। नाजिम तिराहा पर रेडीमेड कपड़े की दुकान लगाता है। सुबह करीब 4:30 बजे पंजाब के गुरदासपुर के कलानौर थाना पुलिस ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना दी, तो जिले की पुलिस अलर्ट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
The three terrorists hiding in Puranpur police came after getting hold of photos from Jangi app
Pilibhit Encounter: घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला

घटना स्थल पर दूर तक थे खून के निशान
हरदोई ब्रांच नहर के असम हाईवे पुल से करीब दो किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी डी के के शीशे के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े थे। इससे करीब पांच मीटर दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में आतंकियों की बाइक पड़ी थी। बाइक के पास खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर दूर तक खून के छींटे थे। खून के छींटे एक खेत के किनारे झाडियों के पास भी थे। लोगों का मानना है कि गोली लगने के बाद आतंकियों ने बाइक छोड़कर खेतों में भागने की कोशिश की।

विज्ञापन
The three terrorists hiding in Puranpur police came after getting hold of photos from Jangi app
गाड़ी में गोलियों के निशान - फोटो : अमर उजाला

जंगी एप से करते थे बात, पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद जारी किया था फोटो
आतंकियों ने 18 दिसंबर को बख्शीवाल चौकी पर ग्रेनेड फेंका था। बताया जा रहा है कि पटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक स्क्रीन शॉट जारी किया गया था, जो पंजाब पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद  पंजाब पुलिस ने आतंकियों का पीछा शुरू किया और पीलीभीत पहुंची। बताते हैं कि आतंकी मोबाइल से बात करने और संदेश भेजने में किसी जंगी एप का प्रयोग करते हैं। इस एप में भेजा गया संदेश व डाटा 20 सेकेंड में खुद ही डिलीट हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed