फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार

Mon, 05 Sep 2022 06:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Sep 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Two wife of a husband have committed suicide by poison in Muzaffarnagar after canter seized
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में आर्थिक तंगी के कारण मिमलाना रोड निवासी एक कैंटर चालक की दो पत्नियों ने मौत को गले लगा लिया। कैंटर को एआरटीओ ने सीज कर दिया था। जुर्माना अदा न कर पाने के कारण महिलाओं का पति परेशान था। पुलिस के मुताबिक, पति की परेशानी दोनों महिलाएं देख नहीं पाई और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। 



मरने वाली अफसाना और हिना शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी जावेद की पत्नी थी। जावेद ने आयशर कैंटर खरीदा था, जिसे चलाकर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पहली शादी करीब 12 साल पहले गांव न्याजूपुरा निवासी अफसाना से हुई थी, जिससे उसे तीन बच्चे बेटी मुस्कान (10), बेटा (8) और सानिया (1) हैं। करीब चार साल पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते जावेद ने शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी हिना से दूसरी शादी कर ली थी। हिना नि:संतान थी। 

Two wife of a husband have committed suicide by poison in Muzaffarnagar after canter seized
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि जावेद दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता था। चार दिन पूर्व जावेद का कैंटर एआरटीओ ने बीमा, रोड टैक्स और फिटनेस न होने पर सीज कर दिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह कैंटर को छुड़ा नहीं पा रहा था। इसे लेकर वह परेशान था।

Two wife of a husband have committed suicide by poison in Muzaffarnagar after canter seized
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

मरने से पहले बोलीं थी पत्नी, बस तुम बच्चों को संभाल लेना
जावेद की पत्नी अफसाना (33) ने रविवार सुबह जहर का सेवन करने के बाद पति से कहा कि अब तुम बच्चों को संभाल लेना। इतना कहते ही उसे उल्टी हुई, तब जावेद को पता चला कि अफसाना ने विषाक्त पदार्थ खाया हैं। वह उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच हिना ने भी जहर खा लिया और उसकी घर पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two wife of a husband have committed suicide by poison in Muzaffarnagar after canter seized
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जावेद के पास जुर्माना अदा करने के पैसे नहीं थे। उसने पत्नी हिना को शेरनगर अपने परिजनों के पास भेजकर 12 हजार रुपये भी मंगाए थे। मगर, यह रकम जमा करने पर भी कैंटर नहीं छुड़वाया जा सका था। कहीं से भी पैसे मिलते न देखकर परेशान जावेद ने दोनों पत्नियों के सामने शनिवार रात मरने की बात कही थी। रविवार की सुबह फिर जावेद ने यही बात दोहराई। इससे परेशान दोनों पत्नियों ने गेहूं में रखने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
Two wife of a husband have committed suicide by poison in Muzaffarnagar after canter seized
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, पति लगातार परेशान था। इसी को दोनों पत्नियां सहन नहीं कर पाई और रविवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर कार्यवाहक सीओ सिटी यतेंद्र नागर (सीओ सदर), शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र, नायब तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed