फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल जीत लेंगी तस्वीरें: अमलजीत की कथकली देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, अमेरिका समेत कई देशों में दे चुके प्रस्तुति

Thu, 03 Nov 2022 07:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Nov 2022 07:55 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Viewers were mesmerized by Kathakali of Amaljeet in a programme and see photos
अमलजीत की कथकली देखकर भाव विभोर हो गए दर्शक - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में स्पिक मैके के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कथकली के कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरल से आए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कलामंडलम अमलजीत ने मनमोहक प्रस्तुति दी।





कोरोना महामारी के बाद स्पिक मैके का पहला कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीपी सिंह और अथितियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

Muzaffarnagar: Viewers were mesmerized by Kathakali of Amaljeet in a programme and see photos
अमलजीत की कथकली - फोटो : amar ujala

प्रथम प्रस्तुति केंद्रीय विद्यालय में कथकली के अद्भुत कार्यक्रम से हुई। संगीत नाटक अकादमी के युवा कलाकार सम्मान से पुरस्कृत कलामंडलम अमलजीत ने कथकली नृत्य की बारीकियों से दर्शकों को अवगत कराया। 

Muzaffarnagar: Viewers were mesmerized by Kathakali of Amaljeet in a programme and see photos
अमलजीत की कथकली - फोटो : amar ujala

उन्होंने कथकली में प्रयोग होने वाली विभिन्न मुद्राओं, अंग संचालन और नवरसों का खूबसूरत प्रदर्शन किया। अमलजीत ने महाभारत के संदर्भ वन वर्णन को बेहद रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Viewers were mesmerized by Kathakali of Amaljeet in a programme and see photos
अमलजीत की कथकली - फोटो : amar ujala

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हाथी, अजगर एवं शेर के संघर्ष को दिलचस्प तरीके पेश किया। अपनी विशिष्ट वेशभूषा और चेहरे के विशेष मेकअप से मंच पर प्रवेश करते ही माहौल तालियों से गूंज उठा। 

मंच संचालन अनुराग एवं गोल्डी रानी ने किया। बताया कि कलामंडलम अमलजीत अमेरिका, थाईलैंड, नीदरलैंड, स्पेन, तजाकिस्तान, फ्रांस, इटली अनेक देशों में कथकली कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Viewers were mesmerized by Kathakali of Amaljeet in a programme and see photos
अमलजीत की कथकली - फोटो : amar ujala

इस अवसर पर विकास कुमार, प्रमोद कुमार, पीके त्यागी, पूनम कुमारी, डॉ. रीता मोहन, डॉ रीति मित्तल, प्रवेंद्र दहिया, डॉ. राजीव का विशेष सहयोग रहा। स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं डॉ. आरएम तिवारी, डॉ. गरिमा जैन, राहुल सैन, अभिनव त्यागी ने अतिथियों का आभार जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed