फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Death: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बुलावे पर कई बार मुजफ्फरनगर आए थे मुलायम सिंह यादव

Mon, 10 Oct 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Oct 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had come to Muzaffarnagar several times on the call of Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर आखिरी सांस ली। 


पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह यादव अपनी चुनावी जनसभाओं और निजी कार्यक्रमों को लेकर कई बार पश्चिमी यूपी का दौरा करते रहे। किसानों की राजधानी कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर के सिसौली में भी वह कई बार पहुंचे। जिले में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। आगे जानें आखिर कब-कब नेता जी मुजफ्फरनगर आए। 
Mulayam Singh Yadav had come to Muzaffarnagar several times on the call of Chaudhary Mahendra Singh Tikait
चौ. चरण सिंह की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

जिले में कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुलायम सिंह यादव कई बार निजी एवं सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री रहते हुए वह कई बार जिले का दौरा करने पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: नेताजी से जुड़े अनसुने किस्से, भावुक हुए पूर्व MLA सतीश गौतम, अमर उजाला से साझा कीं मुलायम की यादें

Mulayam Singh Yadav had come to Muzaffarnagar several times on the call of Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुजफ्फरनगर में मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह टिकैत के बुलावे पर आए थे सिसौली
मुख्यमंत्री रहने के दौरान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बुलावे पर वह किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे थे और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। मुजफ्फरनगर में यह उनकी सबसे बड़ी जनसभा थी। इसके अलावा  यहां पर उन्होंने रागिनी कलाकारों को भी सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had come to Muzaffarnagar several times on the call of Chaudhary Mahendra Singh Tikait
मुजफ्फरनगर में मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुजफ्फरनगर स्थित शुकतीर्थ में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भी जिले में आए थे। 

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: नेता जी की जुबान पर जरूर आता था मेरठ का नाम, जिससे भी मिलते उसे भूलते नहीं थे
 
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had come to Muzaffarnagar several times on the call of Chaudhary Mahendra Singh Tikait
पूर्व सांसद अमीर आलम के साथ मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व रक्षामंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज खरड़ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। वह  25 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानाचार्य रतनपाल पंवार के बुलावे पर कॉलेज पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed