{"_id":"6039fed23b3aac481039568c","slug":"boy-died-after-bullet-fired-during-checking-tamancha-while-mama-bhanja-was-doing-liquor-party-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: ट्यूबवैल पर शराब पार्टी की वीडियो बना रहे थे मामा-भांजा, तमंचे से चली गोली और फिर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: ट्यूबवैल पर शराब पार्टी की वीडियो बना रहे थे मामा-भांजा, तमंचे से चली गोली और फिर..
Sat, 27 Feb 2021 02:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
शराब पार्टी करते युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव बिलासपुर में तीन दिन पूर्व हुई कक्षा 11 के छात्र प्रिंस की मौत उसके मामा द्वारा तमंचा चेक करने के लिए चलाई गई गोली लगने से हुई थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई हत्या की वीडियो से इसकी पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी मामा की तलाश में जुट गई है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में तीन दिन पूर्व प्रिंस उर्फ चीनू (19) की अपने खेत की ट्यूबवेल पर सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। पिता अजय ने मंसूरपुर निवासी रिश्तेदार दीपक व उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दीपक के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
बिलासपुर निवासी प्रिंस उर्फ चीनू (19) शहर के एक कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार शाम मंसूरपुर मेन बाजार निवासी प्रिंस का मामा अपने एक साथी के साथ बिलासपुर पहुंचा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कुछ देर बाद प्रिंस अपने पिता अजय धीमान, मामा व उसके साथी के साथ खेत पर चले गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान दीपक को उसका साथी तमंचा देता है, जिसे चेक करने के लिए दीपक उसे लोड करने के बाद हाथ पीछे कर गोली चला देता है। यह गोली चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे प्रिंस के सीने में लगती है और वह लहूलुहान होकर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं, मोबाइल फोन भी वहीं गिर जाता है, जिससे करीब नौ मिनट तक वीडियो बनती रहती है, जिसमें घटना के बाद छात्र के पिता द्वारा आरोपियों को की जा रही गाली-गलौज व अन्य घटनाक्रम की ऑडियो कैद हो जाती है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रिंस हत्याकांड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में हत्यारोपी मामा दीपक व उसका साथी आमने-सामने बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। जबकि छात्र प्रिंस मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बना रहा है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रिंस हत्याकांड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में हत्यारोपी मामा दीपक व उसका साथी आमने-सामने बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। जबकि छात्र प्रिंस मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बना रहा है।