फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad Weather: झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल, उमस से लोगों को मिली राहत, शहर में जलभराव की देखें तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2023 03:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 03:20 PM IST
विज्ञापन
Weather cool due to heavy rain in Moradabad, people got relief from humidity
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा - फोटो : अमर उजाला

मानसून सक्रिय होने के बाद इलाके में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई। दिनभर लगातार बारिश की वजह से तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले चौबीस घंटे तक इसी तरह का अनुमान है। मुरादाबाद में मंगलवार शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। बुधवार तड़के तेज बारिश के साथ हवा भी चलने लगी।

Weather cool due to heavy rain in Moradabad, people got relief from humidity
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा - फोटो : अमर उजाला
दिन में कभी तेज बूंदाबादी तो कभी हल्की बारिश होती रही। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Weather cool due to heavy rain in Moradabad, people got relief from humidity
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को नमी 95 फीसदी दर्ज की गई। पूरब दिशा से हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर में बारिश दस  मिलीमीटर हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि अगले चौबीस घंटे इसी तरह का मौसम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather cool due to heavy rain in Moradabad, people got relief from humidity
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरद्वारा में भारी बारिश से आवागमन प्रभावित

ठाकुरद्वारा में भारी बारिश से नगर की सड़कों पर पानी भर गया। पानी भरने से सभी मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। सोमवार को देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। बुधवार को भी इलाके में बारिश जारी रही। भारी बारिश से नगर के सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूब गई। नगर के बुध बाजार, कोर्ट रोड, तिकोनिया, काशीपुर चुंगी, फरीद नगर रोड, छहराया आदि क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
Weather cool due to heavy rain in Moradabad, people got relief from humidity
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा - फोटो : अमर उजाला
जलभराव का कारण मुख्य नालों और नालियों से पानी की निकासी धीमी गति से होना माना गया है। नगर पालिका की दलील है कि ज्यादा बारिश होने पर पानी की निकासी की गति धीमी हो जाती है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित रहा। जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। वही बारिश से तापमान में गिरावट आने से कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed