फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक: गंदी हरकत करने के लिए छात्राओं के बीच में बैठ जाता था शिक्षक, अब खुलेगा लव गुरु का क्लोज चैप्टर

Sat, 10 Sep 2022 09:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 10 Sep 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
teacher arrested for molesting girl students in Thakurdwara of Moradabad
आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ पीड़ित छात्राओं ने अभिभावकों के समक्ष अब बोलना शुरू कर दिया है। आरोप है कि शिक्षक पढ़ाते-पढ़ाते छात्राओं के बीच बेंच पर बैठ जाता था। प्यार से दुलारने का बहाना बनाकर वह उनको स्पर्श करने लगता था। छात्राओं के विरोध करने पर वह उनको दूसरे ढंग से समझाने लगता था।

teacher arrested for molesting girl students in Thakurdwara of Moradabad
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तारी के बाद ठाकुरद्वारा पुलिस आरोपी शिक्षक इश्तियाक के लव गुरू के क्लोज चैप्टर को अगले दिन से खोलेगी। इस मामले में छात्राओं का कलम बंद बयान काफी महत्व रखेगा। छात्राओं ने महिला अभिभावकों को बताया कि शिक्षक लड़कियों को स्पर्श करने के लिए तरह-तरह के बहाने ढूंढता था। अपना स्थान छोड़कर वह सवाल बताने के बहाने छात्राओं के बीच में बैठ जाता था। वह छात्राओं को स्पर्श करता था। कई बार एक दो छात्राओं ने उसकी हरकत का विरोध किया लेकिन वह शिक्षक और गुरु के रिश्ते की अहमियत को बताने लगता था। एकांत में छात्राओं को बातचीत के लिए बुलाता था। उसकी बातें सुनकर 11 से 13 साल की बच्चियां सहम जाती थीं। उसकी गंदी हरकतें अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

teacher arrested for molesting girl students in Thakurdwara of Moradabad
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं व अभिभावकों से बीईओ ने की मुलाकात
जूनियर हाईस्कूल काला झंडा में अनुदेशक के अश्लीलता करने के मामले में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं और अभिभावकों से मुलाकात की। अभिभावकों ने शनिवार से छात्राओं को स्कूल भेजने का आश्वासन दिया है। स्कूल में छात्र संख्या 109 है। इसमें शुक्रवार को 22 छात्र और 17 छात्राएं ही स्कूल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
teacher arrested for molesting girl students in Thakurdwara of Moradabad
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि छात्राओं के गांव जाकर उनसे और अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी शंकाओं का समाधान किया है। उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने का पूरा आश्वासन दिया है। इस पर अभिभावक और छात्राओं ने भी अपना भरोसा जताया है। अनुदेशक पर पांच छात्राओं ने आरोप लगाया है, जबकि गांव की 13 छात्राएं विद्यालय में पढ़ने आती हैं। उस गांव के सभी छात्र शुक्रवार को स्कूल आए थे।

विज्ञापन
teacher arrested for molesting girl students in Thakurdwara of Moradabad
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि आरोपी अनुदेशक दो वर्ष से इसी विद्यालय में कार्यरत है। इससे पहले कभी भी उसके खिलाफ कोई शिकायत विभाग में नहीं आई है। शिवम गुप्ता का कहना है कि अभिभावकों और छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर दिया है, ताकि वह कभी भी फोन कर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं, इसकी वजह से अब वातावरण शांतिपूर्ण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed