फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC छात्र हत्याकांड: हत्या में साथ देने के लिए इसलिए चुना सुमित का साथ... सात साल पहले यहां हुई थी दोस्ती

Fri, 31 Oct 2025 03:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

दिल्ली के तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी के छात्र रामकेश मीणा हत्याकांड खुलासे के बाद पुलिस की जांच में कई चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी अमृता चौहान ने अपनी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के सारे अनुभव शव को ठिकाने लगाने में लगा दिए। दरअसल वह नहीं चाहती थी कि हत्या के बाद पुलिस उस तक पहुंच सके। 

विज्ञापन
Sumit and Amrita became friends seven years ago through Facebook
रामकेश मीणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लिव इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या करने से पहले मुरादाबाद की अमृता चौहान ने क्राइम की वेब सीरीज और सीरियल्स देखे थे। साजिश रचने के बाद उसने ऐसे शख्स की तलाश की, जो उसके कहने पर तुरंत तैयार हो जाए और हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने में उसकी मदद कर सके। कटघर के मिलक पंडित नगला निवासी अमृता और बंगला गांव निवासी सुमित कश्यप के बीच सात साल पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। 

Sumit and Amrita became friends seven years ago through Facebook
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुमित ने घरेलू गैस की एजेंसी बताकर बातचीत आगे बढ़ाई, जबकि वह एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई करता था। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि अमृता जब भी दिल्ली से मुरादाबाद आती थी तो सुमित से मिलती थी। रामकेश की हत्या करने से कुछ दिन पहले ही अमृता ने सुमित को बताया कि दिल्ली में एक लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उससे छुटकारा चाहती है लेकिन उसके पास वीडियो हैं। वह उसका भविष्य बरबाद कर सकता है। अमृता ने उसे अपनी बातों में फंसा कर दिल्ली बुला लिया था।

Sumit and Amrita became friends seven years ago through Facebook
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली के तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी के छात्र रामकेश मीणा हत्याकांड खुलासे के बाद पुलिस की जांच में कई चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं। हत्याकांड की मुख्य आरोपी अमृता चौहान ने अपनी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के सारे अनुभव शव को ठिकाने लगाने में लगा दिए। दरअसल वह नहीं चाहती थी कि हत्या के बाद पुलिस उस तक पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumit and Amrita became friends seven years ago through Facebook
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

कटघर के मिलक पंडित निवासी अमृता ने वेब सीरिज देखकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। इसके लिए उसने नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में रहने वाले सुमित को कॉल की और पूरे मामले की जानकारी दी। सुमित एलपीजी सिलिंडर सप्लाई करता है। सुमित अपने पड़ोस में रहने वाले संदीप को लेकर दिल्ली पहुंच गया और अमृता चौहान से संपर्क किया था। 

विज्ञापन
Sumit and Amrita became friends seven years ago through Facebook
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद तीनों रामकेश के पास पहुंच गए थे। हत्या के बाद अमृता और सुमित शव ठिकाने लगाने में जुटे रहे थे। रसोई से घी-रिफाइंड लाकर शव पर डाला गया। इसके बाद आरोपी सुमित ने रसोई से सिलिंडर बाहर निकाला। बाद में उसका पाइप हटाकर सिलिंडर को रामकेश के सिर के पास रख दिया गया था। इसके बाद बेहद धीमी गति से सिलिंडर में लगे रेग्युलेटर को खोल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed