सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेयर और गृहमंत्री के फोटो एडिट कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री के नाम से बनी आईडी से अपलोड कर दिया गया। एडिट फोटो में महामंत्री रईस चौधरी का चेहरा लगा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होने पर मेयर विनोद अग्रवाल ने इसकी शिकायत कटघर थाने में की। पुलिस ने रईस चौधरी को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया। वहीं रईस चौधरी ने अपलोड एडिट फोटो खुद की फेसबुक आईडी से होने से इंकार किया है। रईस चौधरी भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा में महामंत्री हैं। उनकी कुछ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन फोटो में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा भाजपा विधायक रितेश गुप्ता समेत जिले के अन्य नेताओं के साथ भी उनके फोटो वायरल हुए हैं। यह सभी फोटो एडिट पर फेसबुक पर अपलोड करने की बात कही जा रही है।
2 of 5
वास्तविक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसमें फेसबुक आईडी रईस चौधरी के नाम से बनी है। सीएम के साथ की खुद की फोटो एडिट होने मेयर विनोद अग्रवाल ने कटघर थाने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रईस को थाने बुलाया और पूछताछ की। इसके बाद पुलिस के पास कुछ नेताओं ने रईस के लिए सिफारिश भी की। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मेयर विनोद अग्रवाल की शिकायत पर रईस को थाने बुलाया गया था। बाद में मेयर ने ही छोड़ने के लिए कह दिया था।
3 of 5
एटिडेट फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री से मेरी मुलाकात की फोटो को एडिट कर रईस चौधरी नाम की आईडी से फेसबुक पर अपलोड किया गया था। इस संबंध में उच्च पदाधिकारियों से वार्ता के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए कटघर थाने में शिकायत की थी। -विनोद अग्रवाल, महापौर
4 of 5
वास्तविक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कटघर पुलिस ने रईस चौधरी को थाने बुलाकर पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा फोटो एडिट नहीं किए गए हैं। उनके विरोध उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। रईस की आईडी से भी ये फोटो शेयर नहीं किए गए हैं। - रितेश गुप्ता, भाजपा विधायक
5 of 5
एटिडेट फोटो
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने मेरे नाम की आईडी बना ली थी। पार्टी के नेताओं की फोटो एडिट कर मेरी तस्वीर लगा दी थी, जबकि मेरी फेसबुक आईडी से एडिट किसी तरह के फोटो अपलोड नहीं किए गए हैं। - रईस चौधरी, महामंत्री, भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा