फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन लाशें मिलने का मामला: गोली मारकर फेंके गए थे शव, एक निकला बिहार का अपराधी

Mon, 15 Mar 2021 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Three dead body found in mirzapur all shot dead one criminal from Bihar
सड़क किनारे मिली लाशें। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर रविवार की सुबह सड़क किनारे हत्या कर फेंके तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई तो इसमें एक बिहार का अपराधी निकला। दूसरा उसका चालक और तीसरा चालक का साथी था। आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तीनों की गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या की गई है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Three dead body found in mirzapur all shot dead one criminal from Bihar

राजमार्ग-74 के वाराणसी-मिर्जापुर बॉर्डर पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव के पास तीन युवकों के शवों को फेंक कर स्कार्पियो वाहन के कवर से ढंक दिया गया था। सुबह सात बजे मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने कवर के नीचे शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

Three dead body found in mirzapur all shot dead one criminal from Bihar

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कवर के नीचे तीन शव मिले। पुलिस ने एक शव के कपड़े से डायरी और डीएल बरामद किया। डायरी में मिले नंबर पर संपर्क किया तो बिहार के रोहतास जिले के थाना गोरारी निवासी बिट्टू ने बताया कि रविवार की शाम को उसका भाई 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र घुघली यादव स्कार्पियो लेकर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three dead body found in mirzapur all shot dead one criminal from Bihar
मौके पर आईजी श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दो अन्य शवों की फोटो व्हाटसएप पर भेजी तो बिट्टू ने उनकी भी शिनाख्त की। इसमें एक स्कार्पियो मालिक 40 वर्षीय पिंटू कुमार निवासी अमरी तालाब करवरिया जनपद सासाराम और दूसरा राजकुमार का साथी ओम कुमार निवासी जमुआ थाना गोरारी जिला रोहतास के रूप में की।

विज्ञापन
Three dead body found in mirzapur all shot dead one criminal from Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों युवकों को गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर स्कार्पियों नहीं मिली। सूचना पर चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता के बाद एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री और आईजी पीयूष श्रीवास्तव मौके पर जांच करने पहुंचे। चुनार कोतवाल ने बताया कि स्कार्पियों मालिक पिंटू कुमार पर रोहतास में हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसका भाई भी हिस्ट्रीशीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed