{"_id":"632f35c4d3e46d6b442a53fc","slug":"cm-yogi-mirzapur-visit-vindhya-corridor-works-complete-in-six-months-devotees-problem-in-navratri-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह माह में पूरा कराएं विंध्य कॉरिडोर के काम: CM Yogi बोले- नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में पूरा कराएं विंध्य कॉरिडोर के काम: CM Yogi बोले- नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर मिर्जापुर पहुंचे। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। अधिकारियों से कहा कि हर हाल में छह महीने में कार्य पूरा कराएं। विंध्य कॉरिडोर की प्रगति एवं नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि कारीगरों व मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए तीन शिफ्टों में कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि समय व गुणवत्ता का ध्यान दें। जिला प्रशासन से समय-समय पर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले पत्थर तराशने के लिए विंध्याचल में ही वर्कशॉप लगाने का सुझाव दिया। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। कहा कि मिर्जापुर और पूरे विंध्याचल मेला क्षेत्र में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए।
2 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर बाद 2:10 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से 2:32 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग से विंध्याचल मंदिर पहुंचे। गणेश द्वार से होते हुए मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन पूजन किया।
3 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विंध्यवासिनी माता के चरणों में नारियल, चुनरी, माला-फूल अर्पित किया। फिर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री को तीर्थ पुरोहित पशुपतिनाथ भंडारी ने दर्शन पूजन कराया। इसके बाद सीएम ने विंध्य कॉरिडोर योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नई वीआईपी, पक्का घाट, कोतवाली गली, जयपुरिया गली मार्ग पर चल रहे कार्य भी देखे। मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए कॉरिडोर के मॉडल को भी देखा। हवन कुंड के पास कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 7
विंध्याचल में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 2:55 बजे मंडलायुक्त सभागार गए। वहां समीक्षा बैठक की। सीएम ने तीन दिन के अंदर मिर्जापुर नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से कमर तोड़ ब्रेकर हटाकर टेबल टाप स्पीड ब्रेकर बनवाने का निर्देश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।