फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने किसानों से कहा- गन्ने से होती है शुगर, कोई और फसल उगाएं

Wed, 12 Sep 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 12 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath spoken to farmer that Sugarcane of baghpat had given suger problem to many
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास के बहाने जुटे भाजपा के दिग्गजों ने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 36 हजार करोड़ के भुगतान का दावा किया। नौकरियों का पिटारा खोला। दिग्गजों ने पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 याद दिलाना भी नहीं भूले। किसानों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने गन्ना किसानों को गन्ने के अन्य विकल्पों पर भी फोकस करने की बात कही। आगे जानें किसानों से क्या बोले योगी:- 

 
 

किसानों के ईर्द-गिर्द घूमता रहा भाषण

Yogi Adityanath spoken to farmer that Sugarcane of baghpat had given suger problem to many
जनसभा में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बात किसानों ही शुरू की। 36 हजार करोड़ रुपये के भुगतान करने और 10 हजार करोड़ जल्द करने का दावा किया। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और योगी का पूरा भाषण किसानों के ईर्द-गिर्द ही घूमता रहा। बायो ईंधन से किसानों की आय बढ़ाने की उम्मीद जगाई। हालांकि जिस वक्त सीएम किसानों को बकाया भुगतान दिलाने की बात कर रहे थे, भीड़ में खड़े होकर किसानों ने हाथ हिलाकर नाराजगी जाहिर की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोन का जिक्र करते हुए कहा कि 15 अक्तूबर तक भुगतान हर हाल में देना होगा, किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। 

लोगों को हो गई है शुगर की समस्या

Yogi Adityanath spoken to farmer that Sugarcane of baghpat had given suger problem to many
बागप पहुंचे सीएम योगी व गडकरी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि बागपत के किसानों ने इतना गन्ना पैदा किया, जिससे बहुत लोगों को शुगर की समस्या हो गई। किसान गन्ने के विकल्प के तौर पर सब्जी की फसलें पैदा करें। दिल्ली नजदीक हैं, किसान इसका फायदा जरूर लें। किसानों को खेती में प्रयोग करना चाहिए, ताकि लाभ मिल सके। इथेनॉल और बायो ईंधन के प्रयोग से किसानों के दिन सुधरेंगे, लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में अभी समय लगेगा, इसलिए किसान गन्ने के अलावा अन्य खेती को भी तरजीह दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन हो या रात बस विकास की बात

Yogi Adityanath spoken to farmer that Sugarcane of baghpat had given suger problem to many
हाईवे का शिलापट - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पुलिस की आदत नहीं गई। वह रात में 12 से साढ़े बारह बजे कॉल करते हैं और बागपत के विकास की बातें करते हैं। हम इसके लिए प्रयासरत हैं और नोएडा-गुड़गांव की तर्ज पर बागपत का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन

2021 तक हाईवे का निर्माण होगा पूरा

बागपत में सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री गडकरी व अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर मंडल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 14 सड़कों का निर्माण करेगा। सोनीपत से वाया बागपत होते हुए मेरठ मार्ग के लिए 1500 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। जून 2021 तक निर्माण पूरा होने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed