फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं चाची और तीन बहनें, भयावह मंजर देख निकली समां की चीख

Fri, 11 Dec 2020 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Dec 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
woman tried to suicide after strangeld her three daughter
विलाप करता महिला का पति अतीक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी में कमरे का मंजर देखकर समा की चीख निकल गई। वह गुरुवार दोपहर को चाची के घर कुछ सामान लेने गई थी लेकिन वहां उसे कोई नजर नहीं आया।

उसने आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला। उसने कमरे में झांका तो उसकी चीख निकल गई। वह माजरा समझ पाती कि भीड़ एकत्र हो गई और घटना का पूरा सच सामने आया-

woman tried to suicide after strangeld her three daughter
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

कमरे का मंजर देखकर अतीक की भतीजी समा की चीख निकल गई। दोपहर साढ़े तीन बजे समा सामान लेने चाचा के घर गई थी। जहां पर सन्नाटा था। समा ने अपनी चाची और चचेरी बहनों को आवाज दी, लेकिन कोई नहीं बोला।

वह थोड़ी डर गई, लेकिन वह फिर भी हिम्मत करते हुए उनके कमरे में पहुंची। वहां चाची और बहनें खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। उनके पास खून से सना ब्लेड और कैंची पड़ी थी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

woman tried to suicide after strangeld her three daughter
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का मानना है कि यह वारदात करीब दो बजे हुई है। दोपहर करीब 12 बजे अतीक घर से गया था। तीनों बहनें एक कमरे में खेल रही थीं। आसमा ने पहले तीनों को कमरे में अंदर बंद कर लिया और फिर एक-एक कर बेटियों के गले पर वार किया। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

होश में आने के बाद एक बच्ची ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। खून ज्यादा बहने के चलते आसमा की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि छोटी बच्ची की मौत भी ज्यादा खून बहने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman tried to suicide after strangeld her three daughter
अजय साहनी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

आठ साल से थी बीमार, दो बार कर चुकी प्रयास
पुलिस के अनुसार आसमा आठ साल से बीमार थी और दो बार अपने बच्चों को मारने का प्रयास कर चुकी थी। इसकी जानकारी अतीक व उसके परिजनों को भी है। इसके बावजूद तीनों बच्चियों को आसमा के पास छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि आसमा मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
woman tried to suicide after strangeld her three daughter
महिला की हालत गंभीर बनी हुई है - फोटो : amar ujala

डीआईजी की कोठी के पास घटना
यह घटना डीआईजी की कोठी के पास हुई है। यह सुनकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। पता चला कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक इलाका डीआईजी की कोठी के नाम से मशहूर है।

उसके पास ही समर कॉलोनी है, जिसमें घटना हुई है। पुलिस का दावा कि क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। वहां के सभी लोग जानते हैं कि आसमा बीमार थी और उसने घटना की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed