फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: पेटीज खिलाने के बहाने पति को लाई घर से बाहर, फिर खौफनाक तरीके से लिया एक थप्पड़ का बदला

Mon, 04 Nov 2019 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Wife murder husband in extramarital affairs in Meerut
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो व आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के टीपीनगर में हुए प्रदीप हत्याकांड का 12 घंटे में ही सनसनीखेज खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार हत्या की पटकथा उसकी पत्नी मनप्रीत ने लिखी थी। इसका कारण प्रदीप द्वारा तलाक न देना और प्रेमी से बात करने पर मनप्रीत को थप्पड़ मारना रहा था। रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में मनप्रीत और उसके प्रेमी राजदीप समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

Wife murder husband in extramarital affairs in Meerut
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय साहनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत शोभापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र सूरजमल वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में रहता था। शनिवार शाम प्रदीप की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांच में सामने आया कि प्रदीप का पत्नी मनप्रीत से आए दिन विवाद रहता था। इस बीच मनप्रीत की मुलाकात राजदीप उर्फ राजा पुत्र राजपाल निवासी गांव घाट थाना परतापुर से हुई थी। दोनों में नजदीकी बढ़ने के बाद करीब तीन माह पहले मनप्रीत ने राजदीप के साथ हनुमानगढ़ (राजस्थान) के एक मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद से मनप्रीत प्रदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी। इसका शक होने पर प्रदीप मनप्रीत पर शक करने लगा था।


 
Wife murder husband in extramarital affairs in Meerut
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के लिए ली पति की जान
एसएसपी के अनुसार मनप्रीत ने पूछताछ में बताया कि शनिवार सुबह वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान कमरे में आए प्रदीप ने उससे मोबाइल छीनकर उसे थप्पड़ मार दिया था। दोपहर को मनप्रीत ने प्रेमी राजदीप को कॉल कर कहा था कि आज फिर पति ने बेइज्जती की है, कब तक मुझे पिटवाएगा।

इसके बाद प्रेमी ने उससे कहा था कि आज शाम को प्रदीप को बहाने से घर के बाहर ले आना, उसका काम तमाम कर दूंगा। शाम सात बजे मनप्रीत प्रदीप को पेटीज खाने के बहाने घर से बेकरी के लिए लेकर निकली थी। इस बीच उसने प्रेमी को कॉल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murder husband in extramarital affairs in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने मारा थप्पड़, प्रेमी ने मारी गोली
मनप्रीत की कॉल पर राजदीप अपने भाई बाबू के साथ बाइक से पहुंचा था। रास्ते में ही राजदीप ने साइड मारकर प्रदीप की बाइक रुकवा ली थी। प्रदीप ने खतरा भांपकर शोर मचाने की कोशिश की। लेकिन तीनों ने उसे घेर लिया था। 

 

मनप्रीत ने प्रदीप का मोबाइल छीन लिया था। उसे थप्पड़ मारकर कहा था कि बता और मारेगा चांटा, अब बता। इसी बीच राजदीप ने प्रदीप के सिर से सटाकर गोली चला दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी भाग निकले थे। जबकि मनप्रीत ने शोर मचाकर मामले को लूटपाट से जोड़ने की कोशिश की थी।
 

विज्ञापन
Wife murder husband in extramarital affairs in Meerut
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला

प्रेम विवाह का दुखद अंत
पुलिस के अनुसार मनप्रीत एक एनजीओ में काम करती थी। करीब डेढ़ साल पहले प्रदीप की मनप्रीत से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में प्रदीप भी इसी एनजीओ में काम करने लगा। अलग-अलग जाति होने के चलते दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।
राजदीप पेशे से ड्राइवर था। राजदीप से भी करीब एक साल पूर्व मुलाकात के बाद मनप्रीत ने प्रदीप से तलाक मांगना शुरू कर दिया था। लेकिन प्रदीप इसका विरोध करता था। इसके बावजूद मनप्रीत ने राजदीप से प्रेम विवाह कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed