मेरठ के टीपीनगर में हुए प्रदीप हत्याकांड का 12 घंटे में ही पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की पटकथा उसकी पत्नी मनप्रीत ने लिखी थी। इसका कारण प्रदीप द्वारा तलाक न देना और पत्नी के विवाहेतर संबंध थे। जिसकी वजह से वह पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। आगे जानें आखिर जिससे प्रेम विवाह किया उसी पति की जान की दुश्मन कैसे बन गई बेवफा पत्नी: -
प्रेम विवाह कर जिसके साथ जीने-मरने की खाईं कसमें, दूसरे युवक के इश्क में उसी पति को दी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र सूरजमल शहर के एक होटल में काम करता था। यहां उसकी मुलाकात मनप्रीत नाम की युवती से हुई। प्रेमी संबंधों के बाद दोनों ने विवाह कर लिया। जिसके बाद प्रदीप वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में पत्नी व परिवार के साथ रहता था।
जनवरी 2019 में शोभापुर निवासी नितिन ने प्रेमिका के साथ टीपीनगर में आकर खुदकुशी कर ली थी। नितिन और प्रदीप गहरे दोस्त थे। इस मामले में प्रदीप पर आरोप लगे थे। इसी दौरान पत्नी के एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गए। प्रदीप इसका विरोध करता था जिसके कारण उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था।
शनिवार शाम सात बजे प्रदीप शोभापुर में परिवार के लोगों से मिलकर आ रहा था। नीलकंठ में घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रदीप कुमार को घेर लिया और गोलियां बरसा दी। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रदीप की हत्या में पत्नी को नामजद कराया गया। इसके चलते पुलिस की जांच भी उलझ गई। चश्मदीद लोगों ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रदीप की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो सारी कहानी खुल गई।
जांच में सामने आया कि पत्नी ने करीब तीन माह पहले प्रेमी के साथ एक मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद से ही वह पहले पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी थी।
शनिवार को भी किसी बात पर पति से विवाद होने के बाद उसे बहाने से घर से बाहर लाई और प्रेमी को फोन कर दिया।जहां प्रेमी ने प्रदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी की तलाश की जा रही है।