फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने आखिर मेरठ से क्यों बुलाया गया जल्लाद पवन, ये है असली वजह

Wed, 08 Jan 2020 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jan 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Why was executioner Pawan summoned from Meerut to hang Nirbhaya four convicts, this is the reason
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala

निर्भया के चारों दोषियों के दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मौत के वारंट जारी कर दिए। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से पवन जल्लाद की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी। इस पर उत्तर प्रदेश के जेल राज्य मंत्री ने मेरठ जेल प्रशासन को जल्लाद पवन को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल भेजने की अनुमति दे दी है।



वहीं निर्भया कांड के चारों दोषियों को पवन अकेला ही फांसी देगा, जिसे लेकर हर तरफ चर्चा है। देश में दो जल्लाद होते हुए भी आखिर मेरठ के जल्लाद को ही फांसी देने के लिए क्यों बुलाया गया है इसके पीछे है एक खास वजह। जानने के लिए क्लिक कीजिए अगली स्लाइड: -

Why was executioner Pawan summoned from Meerut to hang Nirbhaya four convicts, this is the reason
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पवन जल्लाद ने कहा कि मुझे पता चला है कि चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी। अगर मुझे चारों को फांसी देने के लिए बुलाया जाता है तो मैं पूरी तरह तैयार हूं। पवन ने कहा कि फांसी देने वाले कई तैयारियां की जाती हैं। जिस जेल में फांसी लगाई जाएगी, वहां फांसी देने वाले रस्से और तख्त की जांच की जाएगी। जिन दोषियों को फांसी देनी है, उनका वजन भी लिया जाएगा, जिसके अनुसार ही रस्सा बनाया जाएगा। 

Why was executioner Pawan summoned from Meerut to hang Nirbhaya four convicts, this is the reason
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

पवन ने बताया कि उन्हें 16 दिसंबर को तैयार रहने को कहा गया था। इसकी मुझे मौखिक सूचना दी गई थी। लेकिन अब जब जेल प्रशासन को अनुमति मिल गई है तो मैं बस आदेश मिलने का इंतजार कर रहा हूं। अब मुझे जैसे ही सूचना मिलेगी, मैं उन्हें फांसी देने पहुंच जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why was executioner Pawan summoned from Meerut to hang Nirbhaya four convicts, this is the reason
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि देश में केवल दो ही जल्लाद है। एक मेरठ में और दूसरा लखनऊ में। लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से जल्लाद पवन कुमार की डिमांड क्यों कि इसके सवाल पर जल्लाद पवन कुमार ने बताया कि लखनऊ में भी एक जल्लाद है। वह आजकल बीमार चल रहा है।

यही कारण है कि चारों दोषियों को फांसी देने के लिए मेरी सेवाएं लेने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने पत्र लिखा। पवन ने कहा कि मैं अकेला इतनी हिम्मत और हौसला रखता हूं कि चारों दोषियों को एकसाथ फांसी लगा सकता हूं।

विज्ञापन
Why was executioner Pawan summoned from Meerut to hang Nirbhaya four convicts, this is the reason
निर्भया - फोटो : अमर उजाला

जेल प्रशासन के पास आया था पत्र
बता दें कि जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि दिसंबर माह में कारागार महानिदेशक लखनऊ से पत्र आया था। जिसमें पवन जल्लाद को तैयार रखने के लिए कहा गया था। हमने जवाब भेज दिया था। अब मुख्यालय से आदेश मिल गया है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed