{"_id":"5b86341442c792463254a025","slug":"up-suddenly-attack-on-the-bus-people-screamed-with-fear-many-injured-see-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: यूपी में बस पर ईंट-पत्थरों से अचानक हुआ हमला, मची चीख पुकार, कई छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: यूपी में बस पर ईंट-पत्थरों से अचानक हुआ हमला, मची चीख पुकार, कई छात्र घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
हमले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के गांव लाडपुर के दलितों ने मारपीट के मामले में प्राइवेट बस में सवार गुर्जर समाज के छात्रों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं बस पर ईंटें भी फेंकी। अचानक बस में हमले से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। महिला यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हमले में कई छात्र घायल हो गए। बस में सवार यात्री भी चोटिल हुए। पुलिस ने तीन दलित युवकों को हिरासत में लिया है। इस पर दलित महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हमले में घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
चार-पांच दिन पूर्व गांव अंतवाड़ा के गुर्जर समाज के छात्रों का गांव लाडपुर निवासी दलित समाज के युवक के साथ जानसठ बस अड्डे पर किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों गांवों के प्रधानों ने दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता करा दिया था।
हमले में घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गांव अंतवाड़ा के गुर्जर समाज के छात्र कालेज की छुट्टी होने के बाद प्राइवेट बस से सवार होकर अपने घर जा रहे थे। बस में सवार गांव लाडपुर के दलित युवकों के साथ फिर से छात्रों के साथ कहासुनी हो गई। दलित समाज के युवकों ने फोन पर अपने परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दलित समाज की महिलाएं और लोग हाथों में लाठी डंडे व फावड़े लेकर गांव के बाहर सड़क पर आकर खड़े हो गए। दलित समाज के लोगों ने बस को सड़क पर रुकवाकर उसके अंदर बैठे छात्रों पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दलित समाज के लोगों ने बस पर ईंटें भी फेंकी और लाठी व डंडे मारकर बस के शीशे तोड़ डाले। हमले के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हमले के आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ, खतौली डा. राजीव कुमार सिंह के अनुसार प्राइवेट बस के अंदर हमला करके पांच छात्रों को घायल कर दिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने बस के यात्रियों और ग्रामीणों से भी घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल छात्रों के भी बयान लिए हैं। पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।