फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री सुरेश राणा के गनर की मौत के तंत्र-मंत्र से जुड़ रहे तार, पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jan 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
UP police constable shot dead in Meerut, Police arrested a tantrik
सिपाही आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गन्ना मंत्री सुरेश राणा के गनर सिपाही आशीष की हत्या का मामला अभी उलझा हुआ है। आशीष के परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं तो पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं सिपाही के मौत के तार अब तंत्र -मंत्र से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर से एक तांत्रिक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आगे जानें आखिर तांत्रिक से कैसे जुड़ रहे हैं कांस्टेबल आशीष की मौत के तार: - 

UP police constable shot dead in Meerut, Police arrested a tantrik
मौके पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर के रामपुरी निवासी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तांत्रिक ने ही सिपाही आशीष को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था। पुलिस आत्महत्या में प्रयोग किए गए तमंचे की तलाश में जुट गई है। 

UP police constable shot dead in Meerut, Police arrested a tantrik
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

आशीष के पिता संजीव सिंह ने बताया कि आशीष उनका इकलौता बेटा था। उसकी शादी गांव भराला निवासी पारुल से पांच साल पहले हुई थी। आशीष के ससुराल वालों ने चार महीने पहले उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में बाद में समझौता हो गया था। जिसमें समझौते के अनुसार जेवरात व नगदी देने पर ससुराल वालों ने समझौता कर मुकदमा वापस ले लिया था। मंगलवार को तलाक के लिए तारीख पर न्यायालय जाना था। उनका कहना है कि जब पत्नी से विवाद निपट गया था तो वह आत्महत्या क्यों करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP police constable shot dead in Meerut, Police arrested a tantrik
परिजनों से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

कई सवालों के जवाब आने बाकी
इस मामले में हालांकि कई सवालों के जवाब आने बाकी हैं। आशीष के पिता संजीव सिंह ने बताया कि आशीष की मंगलवार को कोर्ट में तलाक की तारीख थी। सुबह नौ बजे वह देवता पूजने खेत पर गया था। जब काफी देर तक नहीं आया तो परिवार के ही छोटू नाम के बच्चे को देखने के लिए भेजा। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि आशीष का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा था। उसने तुरंत ही घर पर सूचना दी। 

विज्ञापन
UP police constable shot dead in Meerut, Police arrested a tantrik
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो आशीष की कनपटी पर गोली लगी थी। परिजनों का कहना है कि मौके पर हालात संदिग्ध थे। मौके पर न तो कोई तमंचा मिला और न कोई सुसाइड नोट, जिससे यह साबित हो कि उसने आत्महत्या की हो। जबकि पुलिस दावा कर रही है कि सिपाही ने खुद ही कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed