फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर और हिमाचल के बाद अब चख सकेंगे मेरठ के सेब का स्वाद, तैयार की जा रही खास प्रजाति

Wed, 29 Jan 2020 01:51 PM IST
Dimple Sirohi मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jan 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
After Jammu and Kashmir and Himachal, now people can taste the apple of Meerut
सेब - फोटो : अमर उजाला

आगामी जून माह में मेरठवासी अपनी माटी के उगाए हुए सेब का स्वाद चख सकेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में सेब की प्रजाति अन्ना, डोरसेट गोल्डन और एचआर 99 पर शोध चल रहा है। शुरुआती परिणाम शानदार हैं।



अच्छी सर्दी के कारण पेड़ों की ग्रोथ भी बढ़िया है। फरवरी में पेड़ों पर फूल आ जाएगा और जून तक फसल तैयार हो जाएगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल के सेबों की अपेक्षा यह थोड़े छोटे होंगे, लेकिन स्वाद में किसी से कम नहीं होंगे।

After Jammu and Kashmir and Himachal, now people can taste the apple of Meerut
सेब का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

कृषि विवि में अपने यहां की जलवायु के मुताबिक सेब की ऐसी प्रजाति तैयार की जा रही है, जिससे पश्चिमी यूपी के किसान मुनाफा कमा सकें। कृषि विवि के ओल्ड कैंपस में उद्यान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार राणा के निर्देशन में सेब की तीन प्रजातियों पर शोध कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें: फसलों पर संकट.., खेतों में जाकर बचाव के तरीके तलाशेंगे वैज्ञानिक, 1.50 करोड़ का बजट स्वीकृ

After Jammu and Kashmir and Himachal, now people can taste the apple of Meerut
सेब का पौधा - फोटो : अमर उजाला

यह प्रजाति इजराइल की है, यहां के वातावरण के लिए इस प्रजाति को संकलित कर अपने यहां पर लगाया गया था। जिसका ट्रायल शुरुआती दौर में सही रहा है। पहले साल फसल कम आती है, लेकिन दूसरे साल में पैदावार बढ़ जाती है। यहां के किसान भी इन प्रजातियों को अपने खेतों में उगा सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Jammu and Kashmir and Himachal, now people can taste the apple of Meerut
सेब से लदा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रजातियों की खासियत
एचएआर 99 सेब की प्रजाति का फल मध्यम, पीला, लाल छींट लिए हुए, खट्टे मीठे स्वाद जैसा होता है। पहले यह सर्द क्षेत्र में ही होता था, अब गर्म क्षेत्र में भी हो रहा है। इसी को देखते हुए इसके पौधे विवि में लगाए गए हैं। इस पर बीमारी का प्रकोप बहुत कम होता है।

डोरसेट गोल्डन प्रजाति खाने में स्वादिष्ट है। शुरुआती मौसम का असर पेड़ पर दिखता है। इस प्रजाति के लिए ठंड बहुत जरूरी है। इस बार दिसंबर और जनवरी में ठंड बहुत ज्यादा है तो उम्मीद है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार फल ज्यादा आएंगे। अन्ना प्रजाति का फल भी खाने में स्वादिष्ट होता है।

विज्ञापन
After Jammu and Kashmir and Himachal, now people can taste the apple of Meerut
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में सेब की नई प्रजाति दिखाते डॉ. अरविंद कुमार राणा। - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती परिणाम शानदार
सेब की तीनों प्रजाति को संकलित कर विवि में ट्रायल के तौर लगाया था, जिसके शुरुआती परिणाम अच्छे रहे। इस बार सर्दी का असर भी ज्यादा रहा है। तीनों प्रजातियों का फल जून तक मार्केट में आ जाता है। यह प्रजाति कश्मीर से आने वाले सेब को भी टक्कर देगी। - डॉ. अरविंद कुमार राणा, सहायक निदेशक उद्यान, कृषि विवि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed