फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निलंबित अधिकारी का खुला ऐसा राज, बड़े अफसर भी हैरान, चेन्नई तक फैला था तस्करी का नेटवर्क

Thu, 29 Oct 2020 02:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
UP News: Suspended officer Sunil Chandra was smuggling illegal weapons in Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक निलंबित अधिकारी का खौफनाक राज खुला है। निलंबित अधिकारी की सच्चाई जानकर आलाधिकारी भी हैरान रह गए। आगे जानिए कैसे पिस्टल तस्करी का धंधा करता था ये निलंबित अधिकारी-

UP News: Suspended officer Sunil Chandra was smuggling illegal weapons in Muzaffarnagar
muzaffarnagar news, up police - फोटो : अमर उजाला

मीरापुर के शिक्षक नेता चंद्रपाल का बेटा सुनील चंद्रा बीज निगम से 53 लाख के गबन में निलंबित होने के बाद पिस्टल तस्करी के धंधे से जुड़ गया था। अपराध जगत से जुड़ने के बाद सुनील चंद्रा पिस्टल तस्करी के लिए कुख्यात रंजीत के संपर्क में आया था, जिसके बाद वह गिरोह बनाकर इस धंधे से जुड़ गया। पिस्टल, तमंचे के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट्स भी यह बेचने लगे। 

UP News: Suspended officer Sunil Chandra was smuggling illegal weapons in Muzaffarnagar
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

एसएएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट्स की तस्करी करने वाला श्याम किशन चेन्नई निवासी सुरेश नामक व्यक्ति से 50 से 55 हजार रुपये में जैकेट्स लाकर पश्चिमी यूपी में कई लोगों को दोगुने से भी अधिक कीमत 1.25 लाख से 1.35 लाख रुपये में सप्लाई कर चुका है। आरोपी श्याम किशन के पास से दो नकली बुलेटप्रूफ जैकेट्स भी बरामद की गईं हैं, उसका इरादा असली बुलेटप्रूफ जैकेट्स दिखाकर नकली बेच देने का भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Suspended officer Sunil Chandra was smuggling illegal weapons in Muzaffarnagar
muzaffarnagar news, up police - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर जानसठ और एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि हाल ही में गत 12 अक्तूबर को ही जानसठ थाना पुलिस ने रंजीत व उसके साथियों मनीष ठाकुर व अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की थी। इस दौरान सुनील चंद्रा व मानसिंह फरार हो गए थे। तभी से पुलिस सुनील चंद्रा को ट्रेस कर रही थी और इसी दौरान उसके बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेचने वाले मुख्य आरोपी श्याम किशन मेहरा से संपर्क होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर सुनील चंद्रा व मानसिंह के साथ ही श्याम किशन मेहरा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बुलेटप्रूफ जैकेट, दो नकली जैकेट, दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन
UP News: Suspended officer Sunil Chandra was smuggling illegal weapons in Muzaffarnagar
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

बुलेटप्रूफ जैकेट्स के खरीदारों को तलाश रही पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पश्चिमी यूपी में किन लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट्स बेची गईं हैं, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। इनमें अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ ही कुछ रसूखदार भी बताए जा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed