उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना क्षेत्र के गांव में एक साथ चार चिताएं जलीं तो हर तरफ मातम पसर गया। इस दौरान हर किसी की आंखें भर आईं। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
2 of 6
गांव में एक साथ जलीं चार चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
गांव पीपलहेड़ा से रोजी-रोटी की तलाश में निकले तीन परिवारों की खुशियों पर मौत ने झपट्टा मार दिया। सहारनपुर के झाड़वन में हुए हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की एक साथ मौत से गांव में कोहराम मच गया। शाम को एक साथ ही गांव में चार चिताएं जलीं।
3 of 6
अंतिम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा निवासी अनुसूचित जाति के करीब दस परिवारों के 35 सदस्य शनिवार देर रात करीब दस बजे मजदूरी के लिए पंजाब प्रांत के जनपद लुधियाना के कस्बा रायकोट स्थित ईंट-भट्ठे के लिए रवाना हुए थे। सभी लोग डीसीएम में सवार थे।
4 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सहारनपुर जनपद के गंगोह-तीतरो मार्ग स्थित गांव झाड़वन के पास ग्रामीणों ने चाय पीने के लिए डीसीएम रुकवाई थी। बेकाबू ट्रक ने यहां सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया। मृतकों में दो सगे भाई विपिन, नीटू, लाल्ला और सोनू शामिल हैं।
5 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसे में घायल हुई बबीता (26 वर्ष) पत्नी ऋषिपाल को सहारनपुर जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। इनके अलावा घायलों में ऋषिपाल, अश्वनी, मिंटू व दीपांशु भी शामिल हैं।