मेरठ में सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी में रविवार शाम सी ब्लॉक में दूसरी मंजिल से गिरने पर 12वीं की छात्रा की मौत के बाद नया खुलासा हुआ है। इस मामले में बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर जाने वाली लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से नई जानकारी हासिल हुई है। गौरतलब है कि छात्रा की लाश इमारत के बेसमेंट पार्किंग के एंट्री गेट पर पड़ी मिली थी। आगे जानें क्या हुअा खुलासा:-
यूपी: सुपरटेक बिल्डिंग से गिरकर छात्रा की मौत, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी बृजेश शर्मा के मुताबिक सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी के सी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहने वाली 12वीं की छात्रा दामिनी रविवार शाम करीब 7:25 बजे सी ब्लॉक बिल्डिंग की बेसमेंट पार्किंग के गेट पर पड़ी मिली थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा के परिजन और सोसायटी के लोग उसे तुरंत शारदा रोड स्थित दीप हॉस्पिटल ले गए। छात्रा को डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। छात्रा की गाजियाबाद के पास रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगी जिसके बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि छात्रा दूसरी नहीं, बल्कि आठवीं मंजिल से नीचे गिरी थी। आठवीं मंजिल तक जाने की जानकारी लिफ्ट में लगे सीसीटीवी से सामने आई है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने रविवार रात को ही शव का ब्रजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
फुटेज में दिख रहा है कि सी ब्लॉक की फर्स्ट लिफ्ट में छात्रा 07:08 पर पहुंची। आठ नंबर का बटन दबाकर वह लिफ्ट से आठवीं मंजिल पर जाते हुए नजर आ रही है। इस समय छात्रा के पिता और भाई नीचे सोसायटी में थे। वह लिफ्ट में 7:22 बजे ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल पर आते नजर आ रहे हैं। 7:26 बजे नीचे सोसायटी में छात्रा के गिरने का शोर मचने के बाद परिजन नीचे दौड़कर पहुंचे।
पुलिस रही लापरवाह, अब होगी जांच
इस प्रकरण में पुलिस ने लापरवाही दिखाई है। गिरने से पहले 18 मिनट तक छात्रा आठवीं मंजिल पर रही है। इस दौरान लिफ्ट में कोई भी आठवीं मंजिल पर नहीं जाता दिख रहा है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा का कहना है कि छात्रा के फ्लैट पर कोई नहीं मिला। मंगलवार को परिजनों से बात की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/