यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी के बागपत जिले की बेटी तनु तोमर ने प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर बादशाहत कायम की है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली तनु से अमर उजाला ने उनकी इस कामयाबी पर उनके अनुभव जानें और सफलता के राज जाने: -
2 of 8
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा तनु पंवार ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कक्षा बारह की छात्रा तनु की इस कामयाबी पर जहां कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं गदगद हैं वहीं पूरा परिवार फूला नहीं समा रहा है।
3 of 8
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
टॉपर तनु तोमर के कॉलेज प्रधानाचार्य उपेंद्र चौधरी से अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि तनु मेधावी छात्रा हैं। वह हर विषय में अव्वल रहती हैं। अपनी पढ़ाई को लेकर वह काफी गंभीर है और खूब मेहनत करती हैं।
4 of 8
छात्र युवराज
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के ही युवराज ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश के टॉपर्स की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। सूची में दो विद्यार्थियों को टॉपर्स के रूप में स्थान मिलने के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है।
5 of 8
छात्रा तनु तोमर
- फोटो : अमर उजाला
बारहवीं की टॉपर तनु की इस कामयाबी को साझा करने अमर उजाला संवादाता ने उनसे बातचीत की। टॉपर बनने पर जहां तनु खुद बेहद खुश हैं वहीं उनके परिवार और पड़ोसियों में खुशी का माहौल है। तनु ने कामयाबी का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया है।