फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umesh Pal murder Case: अब अतीक को सता ये डर, बेटे के एनकाउंटर से कांप उठा था सीना, ईडी जल्द कसेगी इन पर शिकंजा

Fri, 14 Apr 2023 11:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Apr 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Umesh Pal murder case: ED will take action against relatives of Atiq Ahmed and alert in Meerut
माफिया अतीक - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का पूरा परिवार लपेटे में है। जहां पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ कर रही है, वहीं ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अतीक के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 



बता दें कि बीते बुधवार को कई करीबियों के यहां पर ईडी ने छापामारी की। मेरठ में माफिया अतीक की सबसे करीबी उसकी बहन आयशा नूरी और बहनोई डॉक्टर अखलाक है। बताया जा रहा है कि यह परिवार भी ईडी के रडार पर है। इनकी संपत्ति को लेकर भी छानबीन की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

Umesh Pal murder case: ED will take action against relatives of Atiq Ahmed and alert in Meerut
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

संभावना है कि जल्दी ही ईडी की टीम यहां पर भी छापामारी कर सकती है। एक तरफ एसटीएफ की कार्रवाई तो दूसरी तरफ ईडी की कार्रवाई ने अतीक के नजदीकियों की भी नींद उड़ा रखी है।

Umesh Pal murder case: ED will take action against relatives of Atiq Ahmed and alert in Meerut
अतीक अहमद और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर अखलाक के मामले में भेजा जाएगा रिमाइंडर
डॉक्टर अखलाक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, जिसकी तैनाती वर्ष 2013 से भावनपुर सीएचसी में है। उमेश पाल हत्याकांड में डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने तीन अप्रैल को पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी थी। जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal murder case: ED will take action against relatives of Atiq Ahmed and alert in Meerut
माफिया अतीक - फोटो : अमर उजाला।

इस बारे में सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि शासन की तरफ से रिपोर्ट पर कोई जवाब नहीं आया है। जल्दी से रिपोर्ट का रिमाइंडर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: ED will take action against relatives of Atiq Ahmed and alert in Meerut
असद एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

झांसी में एनकाउंटर, मेरठ पुलिस अलर्ट
झांसी में असद और गुलाम के एनकाउंटर का पता चलते ही मेरठ एसटीएफ के साथ-साथ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। महानगर के उन चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां अधिक आबादी वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed