फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूमों का घुट था दम, मां ने रिश्तेदारी में फोन कर मांगी मदद, पहुंचने से पहले ही उजड़ गई दुनिया

Tue, 24 Dec 2019 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Two children including mother died of suffocation at Saharanpur city
महिला और बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घर में मां के साथ दो मासूमों की लाश देखकर हर किसी की रूह कांप गई। वहीं जब तीनों की मौत के कारण का पता चला तो कई की आंखों में आंसू आ गए। हर किसी के जहन में यही सवाल कि आखिर इन मासूमों पर क्या बीती होगी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के जानिए कैसे हुआ था हादसा-

Two children including mother died of suffocation at Saharanpur city
घटना के बाद घर की स्थिति ऐसी थी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सहारनपुर के मोहल्ला बंजारान में घर में रखे ऊनी कपड़ों के ढेर में आग लग गई। कमरे में धुआं भरने से महिला और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर तीनों शव बाहर निकाले।

Two children including mother died of suffocation at Saharanpur city
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कस्बे के मोहल्ला बंजारान में मदनी मस्जिद के पास सलीम और उसकी पत्नी मुन्नी (28) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। दोनों घर पर ही लुधियाना से ऊनी कपड़े लाकर बेचने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two children including mother died of suffocation at Saharanpur city
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि मौत से पहले मुन्नी ने रिश्तेदारी में फोन कर बचाने की गुहार लगाई थी। रिश्तेदार ने जब मोहल्ले के लोगों को कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई, तो उनकी आंखें नम हो गईं। इस हादसे से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Two children including mother died of suffocation at Saharanpur city
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा कॉलोनी के पास रहने वाली रिश्तेदार समरजहां पत्नी बिलाल ने बताया कि मौत से पहले मुन्नी ने रात 11 बजकर नौ मिनट पर कॉल की थी। मुन्नी ने कहा कि था कि वह धुएं में फंस गई है। उसने खुद को और बच्चों को बचाने की गुहार लगाई थी। समरजहां ने रोते हुए कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई और कहा कि काश वह तीनों को बचा पाती। बिलाल कुरैशी ने बताया कि मुन्नी के फोन के तुरंत बाद उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सभी लोग मोहल्ला बंजारान की ओर दौड़ पड़े। जब मौके पर पहुंचे तो घर के बाहर भीड़ आग बुझाने की कोशिश कर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed