अमर उजाला और शील कंफर्ट एंड डेकोर के सौजन्य से आयोजित हुए दीपावली शुभ लाभ महोत्सव 2019 में गुरुवार की शाम कोशा (ए यूनिट ऑफ ग्रांड 5) कंकरखेड़ा में धमाल के नाम रही। इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टेलीविजन अभिनेत्री आस्था अग्रवाल रहीं। जिन्होंने अपनी डांस प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
...जब टीवी अभिनेत्री के ठुमकों ने मचाया धमाल, तो यादगार बनी शाम, देखें तस्वीरें
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अनिल ढींगरा ने किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा करते हुए अमर उजाला और सभी पार्टनर्स को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं टीवी अभिनेत्री आस्था अग्रवाल, खास बातचीत में साझा किए अपने अनुभव
इसके बाद मंच पर पहुंचीं अभिनेत्री आस्था अग्रवाल का लोगों ने तालियों से स्वागत किया। रंग बिरंगी रोशनियों के बीच आस्था ने ठुमके लगाए तो दर्शक भी खुद को नहीं रोक पाए।
टेलीविजन अभिनेत्री ने माशाअल्लाह गाने पर डांस कर तालियां बटोरीं। आस्था ने इस सुंदर कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
सेल्फी और फोटो लेने की लगी होड़
सेलिब्रिटी आस्था अग्रवाल के साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए दर्शकों में होड़ लगी रही। इस दौरान आस्था ने कहा कि मेरठ के लोग बहुत प्यार करते हैं। वह उनको धन्यवाद देती हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/