{"_id":"5dbb461a8ebc3e93be635efd","slug":"tv-actress-aastha-aggarwal-reached-amar-ujala-office-and-shared-her-experiences","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं टीवी अभिनेत्री आस्था अग्रवाल, खास बातचीत में साझा किए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं टीवी अभिनेत्री आस्था अग्रवाल, खास बातचीत में साझा किए अपने अनुभव
Fri, 01 Nov 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil
डिंपल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
डिंपल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
टीवी एक्टर आस्था अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और शील कंफर्ट एंड डेकोर के सौजन्य से आयोजित दीपावली शुभ लाभ महोत्सव 2019 में डिनर विद सेलिब्रिटी की मेहमान टीवी एक्टर आस्था अग्रवाल गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं। क्या हाल मिस्टर पांचाल, ये रिश्ता क्या कहलाता है और सपने सुहाने लड़कपन के जैसे टीवी सीरियल में किरदार निभाने वाली आस्था ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान अपने कई अनुभव साझा किए। आस्था ने कहा कि वे इत्तेफाक से ही एक्टिंग प्रोफेशन में आई थीं, लेकिन अब इसे खूब एन्जॉय करती हूं।
विज्ञापन
मेरठ के बारे में पूछे गए सवाल पर आस्था ने कहा कि उन्हें मेरठ आकर काफी अच्छा लगा, लेकिन समय कम है। यदि और वक्त होता तो वे मेरठ के स्ट्रीट फूड, चाट और गोलगप्पों का लुत्फ जरूर उठातीं।
विज्ञापन
आस्था ने बताया कि अगले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें गुजरात के सिद्धपुर जाना है, वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। आस्था ने बताया कि एक्टिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पति के साथ मां ने भी हमेशा सहयोग किया। बैंक में नौकरी करने के बावजूद जब भी जरूरत हुई मां अपना काम छोड़कर साथ खड़ी रहीं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि एक उद्देश्य बनाकर इस क्षेत्र में आएं और उसपर केंद्रित रहें। यदि आप बेहतर की उम्मीद रखते हैं तो अपने स्किल्स डवलप करें और खुद पर विश्वास रखें। आप घर के किसी काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन काम में कोई समझौता न करें। काम ही पूजा है, इसलिए उसे ईमानदारी से करें।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/