फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत नजारा... हर तरफ बर्फ ही बर्फ, पर मुश्किल में किसान, जिले में हुआ भारी नुकसान

Sat, 14 Mar 2020 11:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Mar 2020 11:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में ओले गिरने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
There is hailstorm with rain in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। दिन रात मेहनत की कमाई पर पानी फिर गया है। शनिवार को ओले गिरने के कारण शहर में सड़कें और घरों की छतों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

There is hailstorm with rain in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
खूब जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जिले में गेहूं, सरसों एवं सब्जियों की फसल चौपट हो गई है। आम पर आ रहा बौर भी गिर गया। खेतों में जलभराव के चलते गन्ने की कटाई पूरी तरह बंद पड़ी है।

There is hailstorm with rain in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से शहर की सड़कें और घरों की छतें बर्फ से ढक गईं। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is hailstorm with rain in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
खूब ओले बरसे - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रोजाना बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार सुबह करीब छह बजे से तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। नगर में जानसठ रोड पर ओलों का असर ज्यादा रहा। मंडी क्षेत्र की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। छतें भी ओलों की चादर से ढक गईं। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओलों का असर रहा।

विज्ञापन
There is hailstorm with rain in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
जमकर ओले बरसे - फोटो : अमर उजाला

वहीं कई दिनों से हो रही बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में पानी भरे रहने से फसलों पर फफूंदजनक रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। सरसों, गेहूं एवं सब्जी की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि गन्ने के खेतों में पानी भर जाने से छिलाई बंद हो गई है। शुगर मिलों एवं कोल्हुओं पर गन्ना नहीं होने से इनका संचालन ठप पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed