फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : विक्टोरिया पार्क हो या शहर के दूसरे स्वीमिंग पूल, हैं सबसे कूल, गर्मी जाओगे भूल

Wed, 01 May 2019 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
swimming pool is very cool, pictures from the summer
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला

दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही शहर के स्वीमिंग पूल भी गुलजार होने लगे हैं। गर्मी से राहत के साथ ही बच्चे तैराकी भी सीख रहे हैं। विक्टोरिया पार्क हो या शहर के दूसरे स्वीमिंग पूल, बच्चों की भीड़ हर जगह खूब नजर आ रही है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओलंपिक साइज के तरणताल में भी खिलाड़ी सुबह-शाम जमकर अभ्यास कर रहे हैं। 


 
swimming pool is very cool, pictures from the summer
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला

मई की शुरुआत हो गई है। गर्मी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में शहर के स्वीमिंग पूलोें में भीड़ भी बढ़ने लगी है। छोटे बच्चे स्वीमिंग पूल में सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। विक्टोरिया पार्क के स्वीमिंग पूल में बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। यहां पर परिवार के साथ बच्चे खूब आ रहे हैं।


 
swimming pool is very cool, pictures from the summer
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला

कोच प्रमोद हरियाणा बताते हैं कि स्वीमिंग पूल में सुबह छह से दस का समय कॉमन है। 10 से 12 बजे का समय महिलाओं के लिए है। शाम को तीन से सात बजे का समय महिलाओं के लिए है। सात से नौ बजे तक का समय कॉमन के लिए है। यहां पर चार कोच और पांच लाइफ गार्ड रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
swimming pool is very cool, pictures from the summer
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला

कॉलोनी और सोसायटी में भी होने लगी मस्ती 
शहर में कॉलोनी और सोसायटी के स्वीमिंग पूल भी अधिकतर शुरू हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए अधिकतर जगहों पर पानी भर दिया गया है। यहां भी बच्चों से लेकर बड़े तक शाम को स्वीमिंग पूल में घंटों बिताकर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

विज्ञापन
swimming pool is very cool, pictures from the summer
स्वीमिंग पूल

कोच-लाइफ गार्ड वाले स्वीमिंग पूल में ही जाएं 
शहर में बड़ी संख्या में स्वीमिंग पूल हैं। मई में पूल में तैराकी सीखने के लिए बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा हो जाती है। ऐसे में जहां पर उचित संख्या में कोच और लाइफ गार्ड हों, वहीं पर बच्चों को तैराकी सिखाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed