यमुना नदी में 19 महीने पहले नाव डूबने से 19 लोगों की मौतों का दर्द अभी बागपत भूला भी नहीं था, कि सोमवार को फिर यमुना नदी में भैंसा-बुग्गी सहित पूरा परिवार समाया गया। इस हादसे में पिता-पुत्र तो बच गए थे लेकिन मां-बेटी डूब गई थी। करीब 24 घंटे बाद महिला का शव नदी में बहता मिला, जबकि बेटी की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। भावुक कर देंगी ये तस्वीरें:-
2 of 10
यमुना नदी में छात्रा की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में मवी कलां गांव के पास यमुना नदी में डूबी महिला का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है जबकि बेटी अभी तक नहीं मिली। परिजन यमुना के किनारे लाश की तलाश करने निकल गए। गाजियाबाद के नूरपुर पचारा के पास महिला का शव नदी में बहता मिला।
3 of 10
यमुना नदी में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम शव को बागपत लेकर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एनडीआरएफ की टीम युवती के शव की तलाश में जुटी हुई है।
4 of 10
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को काठा गांव निवासी किसान सहेंद्र, उसकी पत्नी राजबीरी, बेटा नीटू व बेटी कोमल भैंसा-बुग्गी में सवार होकर यमुना नदी पार खेत में जा रहे थे। मवी कलां गांव के पास यमुना नदी पार करते समय भैंसा-बुग्गी समेत परिवार यमुना नदी में समा गया था। पिता-पुत्र ने तैर कर जान बचा ली, जबकि मां-बेटी नदी में डूब गई। एनडीआरएफ व पुलिस ने 12 घंटे तक नदी में दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
5 of 10
यमुना नदी में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार की सुबह पांच बजे परिजन यमुना नदी पर पहुंचे और नदी के किनारे-किनारे दिल्ली की तरफ मां-बेटी की तलाश में निकल गए। गाजियाबाद के नूरपुर पचारा गांव के पास सुबह साढ़े छह बजे परिजनों को महिला राजवीरी का नदी में बहता हुआ शव मिल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम बोट लेकर पहुंची और शव मवी कलां लाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नदी में डूबी कोमल का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ व पुलिस की टीम युवती को तलाशने में जुटी है।