मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।
सीसीएसयू में सुसाइड: बीटेक के छात्र ने क्लास छोड़ी, फिर हॉस्टल का कमरा बंद कर लगाई फांसी, था इकलौता चिराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन