फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : एक थप्पड़ के बदले में सहपाठी ने ले ली नितिन की जान, महीने भर से काॅलेज में चल रही थी तनातनी  

Thu, 01 Apr 2021 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
student murder his classmate for a slap in Meerut
नितिन का फाइल फोटो व काॅलेज में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ में एक थप्पड़ के बदले में सहपाठी ने छात्र नितिन की जान ले ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक महीने से नितिन से झगड़ा चल रहा था। उसने दस दिन पहले क्लास रूम में सीट पर बैठने को लेकर मुझे थप्पड़ मारा था। तभी से कसम खाई थी कि नितिन को जिंदा नहीं छोडे़गा। छोटी उम्र में ऐसी खौफनाक प्लानिंग सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।


 

student murder his classmate for a slap in Meerut
काॅलेज में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

आरोपी कक्षा नौवीं का छात्र है। उसने पांच हजार रुपये में गांव के एक युवक से तमंचा खरीदा। पुलिस ने बताया कि दस दिन पहले कॉलेज में आरोपी किशोर और नितिन का झगड़ा हुआ था जिसमें नितिन ने आरोपी किशोर की पिटाई कर दी थी। तभी किशोर धमकी देकर गया था कि वह उसको जिंदा नहीं छोड़ेगा।


 
student murder his classmate for a slap in Meerut
काॅलेज में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

यह बात नितिन तो भूल गया, लेकिन किशोर दस दिन पहले लगे थप्पड़ को नहीं भूला। इससे पहले भी एक महीने से दोनों के बीच कभी क्लास रूम में सीट पर बैठने तो कभी परीक्षा के दौरान नकल करने को लेकर विवाद चला आ रहा था। थप्पड़ लगने के बाद आरोपी ने नितिन की हत्या की प्लानिंग बना ली थी। हत्या करके उसको कहां पर भागना है, यह भी प्लान में शामिल था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
student murder his classmate for a slap in Meerut
काॅलेज में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

बुधवार को नितिन परीक्षा का परिणाम लेने के लिए कॉलेज में आएगा, इसकी जानकारी आरोपी को थी। आरोपी किशोर तमंचा लेकर कॉलेज में आया। जैसे ही नितिन रिजल्ट लेकर कॉलेज से बाहर निकला, तभी आरोपी किशोर ने गाली-गलौज देकर उसको गोली मार दी। चर्चा थी कि एक छात्रा को लेकर दोनों छात्रों के बीच विवाद था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विवाद का कारण स्पष्ट हो गया। दोनों छात्रों में वर्चस्व को लेकर विवाद था। 

विज्ञापन
student murder his classmate for a slap in Meerut
काॅलेज में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

जान बचाने के लिए कॉलेज में भागा था नितिन 
पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर ने गोली मारी तो नितिन दौड़कर कॉलेज में घुस गया। गोली उसके पेट में लगी थी जिसके चलते खून भी काफी बह गया। इससे पहले शिक्षक और कर्मचारी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे कि बहुत देर हो गई।

नितिन की मौत के बाद उसके सहपाठियों ने बताया कि आरोपी किशोर उसकी हत्या करने की बात दस दिन पहले कॉलेज में कहकर गया था। लेकिन किसी को आभास नहीं था कि आरोपी किशोर इतना बड़ी घटना को अंजाम दे देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed