फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम से प्रवासी श्रमिकों को लेकर मेरठ पहुंची स्पेशल ट्रेन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को घरों के लिए भेजा

Sun, 24 May 2020 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
special Train from Asam Reaches Meerut with hundred of migrant workers
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala

असम के डिब्रूगढ़ रेवले स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को मेरठ पहुंची। इससे पहले शनिवार को दिन में कई बार ट्रेन के पहुंचने का समय तय हुआ लेकिन वह नहीं पहुंच सकी। आज दोपहर स्पेशल ट्रेन मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंची, जहां से प्रवासी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके गंतव्य के लिए बसों से भेजा गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही।

special Train from Asam Reaches Meerut with hundred of migrant workers
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala
यह पहली ट्रेन है जो प्रवासी श्रमिकों को लेकर मेरठ पहुंची है। इस ट्रेन में आसपास के 14 जिलों के 645 श्रमिक सवार थे। शनिवार को ट्रेन के करीब 11 बजे पहुंचने का समय तय हुआ था। इसके बाद शाम चार बजे और फिर रात 11 बजे कर दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन नहीं पहुंच पाई। ट्रेन आज सुबह 11 बजे ट्रेन मेरठ पहुंची।
special Train from Asam Reaches Meerut with hundred of migrant workers
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala
ट्रेन से उतरने के बाद श्रमिकों को उनके जिले की बस में बैठने की व्यवस्था की गई। रेलवे प्रशासन ने इस बार स्टेशन की सीमा से 500 मीटर दूर व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। रेलवे परिसर के बाहर इन श्रमिकों के लिए बसों को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
special Train from Asam Reaches Meerut with hundred of migrant workers
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala
इस ट्रेन में अलीगढ़ के 30, बागपत के 13, मेरठ के 29, बिजनौर के 16, बुलंदशहर के 25, गौतमबुद्धनगर का एक, गाजियाबाद के 339, हापुड़ के तीन, मथुरा के 12, मुजफ्फरनगर के 44, रामपुर के 33, सहारनपुर के 24, संभल के 22 और शामली के 54 श्रमिक उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं।
विज्ञापन
special Train from Asam Reaches Meerut with hundred of migrant workers
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala

श्रमिकों को कोच के अंदर ही पानी की बोतल और खाने के पैकेट दिए गए। इसके बाद सभी श्रमिकों को बारी-बारी से उतरवाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। फिर उन्हें बसों से उनके जनपदों के लिए रवाना किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed